क्रिकेट

कोलंबो में रनों का अंबार, आयरलैंड का बड़ा कारनामा, खड़ा किया T20 इंटरनेशनल का अपना सबसे बड़ा स्कोर

ICC T20 World Cup 2026: आयरलैंड (Ireland) ने कोलंबो में ओमान (Oman) को 96 रनों से हराया। कप्तान लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) के नाबाद 94 रनों की बदौलत टीम ने अंतरराष्ट्रीय T20 में अपना सर्वोच्च स्कोर 235 बनाया। जॉर्ज डॉकरेल ने 9 गेंदों में 35 रन जड़े। जवाब में ओमान की टीम 18 ओवरों में 139 पर ढेर हो गई।

2 min read
Feb 14, 2026

ICC T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने शनिवार को कोलंबो के सिंहलेज स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए ग्रुप-बी के मुकाबले (ireland vs oman) में ओमान के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय T20 में अपना सबसे बड़ा स्कोर बनाते हुए 96 रनों से एकतरफा जीत हासिल की। कप्तान लॉर्कन टकर (Lorcan Tucker) की नाबाद 94 रनों की पारी के दम पर आयरलैंड ने 20 ओवरों में 5 विकेट पर 235 रन बनाए और फिर ओमान को महज 139 रनों पर ऑल-आउट कर दिया। यह स्कोर टी20 वर्ल्ड कप के इस सीजन का भी अब तक का सबसे बड़ा स्कोर है।

टॉस हारकर बल्लेबाजी करने उतरी आयरलैंड की शुरुआत खराब रही। टीम ने अपने पहले 4 विकेट 7.3 ओवरों में मात्र 64 रन पर खो दिए थे। लेकिन इसके बाद टकर और गैरेथ डेलानी ने पांचवें विकेट के लिए 101 रनों की साझेदारी कर मैच की दिशा ही बदल दी। डेलानी ने 30 गेंदों पर 56 रन बनाए, जबकि टकर ने 51 गेंदों पर 10 चौके और 4 छक्के जड़े।

ये भी पढ़ें

पाकिस्तान चाहता है मैच से पहले फिट हो जाएं अभिषेक शर्मा, जानें क्यों सलमान कर रहे उनके ठीक होने की दुआ

डेलानी के 17वें ओवर में आउट होने के बाद जॉर्ज डॉकरेल (George Dockrell) ने आतिशी पारी खेलते हुुए सिर्फ 9 गेंदों में 5 छक्कों की मदद से 35 जड़ दिए। आखिरी तीन गेंदों पर तीन लगातार छक्के लगाकर डॉकरेल ने पारी को शानदार अंजाम दिया। आयरलैंड ने अंतिम चार ओवरों में 86 रन बनाए और कुल मिलाकर 13 छक्के और 21 चौके जड़े।

जवाब में ओमान के लिए 43 वर्षीय आमिर कलीम ने 29 गेंदों पर 50 रन बनाए, लेकिन बाकी बल्लेबाज टिक नहीं सके। ओमान के 9 खिलाड़ी दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाए। जोश लिटिल ने 3 विकेट लिए जबकि मैथ्यू हम्फ्रीज और बेन मैकार्थी ने 2-2 विकेट चटकाए। ओमान की टीम 18 ओवर में ही ढेर हो गई।

अंतरराष्ट्रीय T20 में आयरलैंड के टॉप 5 स्कोर

235/5 vs ओमान (कोलंबो, 2026)
आज का ऐतिहासिक मुकाबला जिसमें टकर की नाबाद 94 रनों की पारी और डॉकरेल की 9 गेंदों में 35 रनों की तूफानी पारी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

226/4 vs ऑस्ट्रिया (एडिनबर्ग, 2023)
टी20 विश्व कप यूरोप क्वालिफायर के दौरान आयरलैंड ने इस मैच में विस्फोटक बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया।

225/7 vs अफगानिस्तान (अबू धाबी, 2013)
2013-14 टी20 विश्व कप क्वालिफायर के फाइनल में अफगानिस्तान के मजबूत बॉलिंग लाइन-अप के खिलाफ आयरलैंड ने विशाल स्कोर खड़ा किया था।

221/5 vs भारत (मालाहिड, 2022)
घरेलू मैदान पर भारत जैसी दिग्गज टीम के खिलाफ यह शानदार स्कोर था, हालांकि आयरलैंड मैच हार गई थी।

211/6 vs स्कॉटलैंड (दुबई, 2017)
2016-17 डेजर्ट टी20 चैलेंज के सेमीफाइनल में स्कॉटलैंड के खिलाफ बनाया गया यह स्कोर पांचवां सर्वोच्च था।

Also Read
View All

अगली खबर