6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

KKR को बड़ा झटका, अजिंक्य रहाणे को मजबूरी में बदलनी पड़ी प्लेइंग 11, टॉस हारकर भी श्रेयस अय्यर खुश

KKR vs PBKS Update: कोलकाता नाइट राइडर्स अपने दोनों शुरुआती मुकाबले हार चुकी है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस ने शिकस्त दी थी तो दूसरे मुकाबले में सनराइजर्स के खिलाफ हरा झेलनी पड़ी थी।

2 min read
Google source verification
IPL 2026 KKR vs PBKS

रहाणे और श्रेयस (फोटो- IANS)

IPL 2026, KKR vs PBKS: कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने सोमवार को ईडन गार्डन्स में पंजाब किंग्स के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। लगातार दोनों मुकाबले हारने के बाद केकेआर इस मुकाबले को जीतकर खाता खोलना चाहेगी, तो वहीं दूसरी ओर पंजाब किंग्स जीत की हैट्रिक लगाने के इरादे से मैदान पर उतरेगी। केकेआर की टीम दो बदलावों के साथ उतरी है। टीम में वरुण चक्रवर्ती और सुनील नरेन के स्थान पर रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी को शामिल किया गया है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम में कोई बदलाव नहीं है।

KKR की प्लेइंग 11 में 2 बड़े बदलाव

टॉस जीतने के बाद केकेआर के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा, "हम पहले बैटिंग करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है, थोड़ा सूखा है, लेकिन यह बहुत बढ़िया विकेट है और इस पर घास भी थोड़ी कम है। हमारी टीम में दो बदलाव किए गए हैं, जो मजबूरी में करने पड़े। पिछले मैच में कैच लेते समय वरुण चक्रवर्ती चोटिल हो गए थे और सुनील नरेन भी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। रोवमैन पॉवेल और नवदीप सैनी टीम में आए हैं।"

दूसरी ओर, टॉस गंवाकर श्रेयस अय्यर ने बताया कि वह वैसे भी गेंदबाजी ही चुनते, इसलिए रहाणे के फैसले से खुश हैं। अय्यर ने बताया कि टीम के मेंटॉर रिकी पोंटिंग के साथ उनकी केमिस्ट्री तब से और भी अच्छी हो गई, जब वे दोनों दिल्ली कैपिटल्स में साथ थे।

केकेआर ने इस सीजन अपना पहला मैच मुंबई इंडियंस के खिलाफ खेला, जिसे 6 विकेट से गंवाया। इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 65 रन से हार का सामना करना पड़ा। दूसरी ओर, पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ अपना पहला मैच 3 विकेट से जीता। इसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 5 विकेट से जीत हासिल की।

PBSK की प्लेइंग इलेवन

प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), कूपर कोनोली, नेहल वढेरा, शशांक सिंह, मार्कस स्टोइनिस, मार्को यानसेन, जेवियर बार्टलेट, विजयकुमार विशक, अर्शदीप सिंह और युजवेंद्र चहल।

KKR की प्लेइंग इलेवन

फिन ऐलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरन ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रोवमैन पॉवेल, रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, नवदीप सैनी, वैभव अरोड़ा और कार्तिक त्यागी।