6 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

‘मोहम्मद शमी जैसे गेंदबाज के लिए टीम का दरवाजा खुला रहेगा’, SRH के खिलाफ प्रदर्शन के बाद दिग्गज का बयान

Mohammed Shami ने टीम इंडिया के लिए आखिरी मुकाबला 9 मार्च 2025 को खेला था, उसके बाद से वह टीम इंडिया से बाहर चल रहे हैं।

2 min read
Google source verification
Mohammed Shami

मोहम्मद शमी (फोटो- IANS)

Ambati Rayudu on Mohammed Shami Performance: आईपीएल 2026 के 11वें मुकाबले में मोहम्मद शमी ने शानदार गेंदबाजी की। उन्होंने सनराइजर्स हैदराबाद के दोनों ओपनर्स को सस्ते में पवेलियन भेज दिया। अपने पहले ओवर में उन्होंने अभिषेक शर्मा को बिना खाता खोले आउट किया, तो अपने दूसरे ओवर में ट्रैविस हेड को भी पवेलियन भेज दिया। इन दो झटकों की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद सिर्फ 156 रन ही बना सकी और लखनऊ सुपर जायंट्स ने आखिरी ओवर में मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मैच में शमी की शानदार गेंदबाजी के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

शामी ने की है शानदार आगाज

इस प्रदर्शन के बाद एक बार फिर से उनकी टीम इंडिया में वापसी की उम्मीदें जग गई हैं। टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज अंबाती रायडू से जब इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि शमी जैसे गेंदबाज के लिए टीम इंडिया के दरवाजे हमेशा खुले रहेंगे। रायडू ने यह भी कहा कि अगर शमी इसी अंदाज और रफ्तार में फिट रहते हुए गेंदबाजी करते रहेंगे तो चयन कोई बड़ी बात नहीं होगी। आपको बता दें कि मोहम्मद शमी ने IPL 2026 में अब तक दो मुकाबले खेले हैं, जिसमें 8 ओवर की गेंदबाजी कर 37 रन देकर 3 विकेट चटकाए हैं।

गौरतलब है कि शमी 2025 में खेले गए आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के बाद से ही भारतीय टीम से बाहर हैं। उन्होंने आखिरी टी20 मुकाबला इंग्लैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ 2 फरवरी 2025 को खेला था, जबकि आखिरी टेस्ट उन्होंने 2023 में ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के खिलाफ खेला था। चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल मुकाबले में उन्होंने न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन इसके बाद चोट के कारण वह टीम से बाहर हो गए और अब तक वापसी नहीं कर पाए हैं।

सिर्फ 25 T20I खेल पाए हैं शमी

शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट, 108 वनडे और 25 टी20 मुकाबले खेले हैं। आईपीएल में वह अब तक कोलकाता नाइट राइडर्स, दिल्ली कैपिटल्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस सीजन वह लखनऊ सुपर जायंट्स का हिस्सा हैं और अब तक शानदार गेंदबाजी करते नजर आए हैं।