क्रिकेट

दक्षिण अफ्रीका से T20I सीरीज में न्यूजीलैंड को बड़ा झटका, अंगूठा टूटने के चलते बाहर हुआ ये स्‍टार खिलाड़ी

Ish Sodhi ruled out: न्यूजीलैंड के स्‍टार लेग स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने की वजह से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जा रही T20I सीरीज से बाहर हो गए हैं।

2 min read
Mar 16, 2026
न्‍यूजीलैंड क्रिकेट टीम। (फोटो सोर्स: IANS)

Ish Sodhi ruled out: साउथ अफ्रीका और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जा रही है, जिसमें पहला मुकाबला जीतकर प्रोटियाज ने 1-0 से बढ़त बना रखी है। दूसरे मैच से पहले मेजबान कीवी टीम को बड़ा झटका लगा है। लेग स्पिनर ईश सोढ़ी अंगूठा टूटने के चलते सीरीज से बाहर हो गए हैं। सोढ़ी को शनिवार 14 मार्च को बे ओवल में एक ट्रेनिंग सेशन के दौरान गेंदबाजी करते समय यह चोट लगी थी। स्कैन से इस बात की पुष्टि हुई कि सोढ़ी का अंगूठा टूट गया है, जिसके कारण उन्हें सीरीज से बाहर होना पड़ा। उन्हें कम से कम चार हफ्ते के आराम की जरूरत होगी।

ये भी पढ़ें

2 गेंद पर 12 रन और पाकिस्तान के साथ हो गया खेला! मैच के साथ सीरीज गंवाने के बाद मैच रेफरी से की शिकायत

कीवी टीम ने नहीं लेगी सोढ़ी का रिप्‍लेसमेंट

बता दें कि ईश सोढ़ी पहले T20I मैच में भी नहीं खेले थे। उस मैच में साउथ अफ्रीका ने न्यूजीलैंड को सात विकेट से हराया था। स्पिन गेंदबाजी की जिम्मेदारी मिचेल सेंटनर और कोल मैककॉन्ची ने संभाली थी। कीवी टीम ने सोढ़ी की जगह किसी और खिलाड़ी को टीम में शामिल नहीं करने का फैसला किया है। लॉकी फर्ग्यूसन दूसरे और तीसरे मैच के लिए टीम के साथ जुड़ गए हैं। मेजबान टीम को लगता है कि उनके पास खिलाड़ियों की पर्याप्त उपलब्धता है।

'सीरीज के बाकी मैचों में सोढ़ी की कमी बहुत खलेगी'

कैटेन क्लार्क (मैच 4, 5), विकेटकीपर डेन क्लीवर (मैच 4-5) और जेडन लेनोक्स (मैच 4-5)। वहीं, सेंटनर की अनुपस्थिति में आखिरी दो मैचों में टीम की कप्तानी टॉम लैथम करेंगे। कोच रॉब वाल्टर ने कहा कि ईश न्यूजीलैंड के लिए खेलने को लेकर बहुत जुनूनी हैं और हम जानते हैं कि 2026 T20 वर्ल्ड कप कैंपेन के बाद वह अपने घरेलू फैंस के सामने खेलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। सीरीज के बाकी मैचों में उनकी कमी बहुत खलेगी।

अगला मुकाबला 17 मार्च को

T20I में चौथे सबसे ज्‍यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज सोढ़ी ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के तीन मैचों में हिस्सा लिया था। उन्होंने दो बार गेंदबाजी की, लेकिन दोनों ही बार उन्हें कोई विकेट नहीं मिला। अब न्यूजीलैंड पांच मैचों की सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार 17 मार्च को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलेगी।

न्यूजीलैंड की अपडेटेड टीम

मिचेल सेंटनर (कप्तान) (मैच 1-3), कैटेन क्लार्क (मैच 4, 5), जोश क्लार्कसन, डेन क्लीवर (विकेटकीपर, मैच 4-5), डेवोन कॉनवे (विकेटकीपर) (मैच 1-3), लॉकी फर्ग्यूसन (मैच 2-3), जैक फोक्स, बेवन जैकब्स, काइल जैमीसन, निक केली, टॉम लैथम (विकेटकीपर, मैच 4, 5 के लिए कप्तान), जेडन लेनोक्स (मैच 4-5), कोल मैककॉन्ची, जिमी नीशम, टिम रॉबिन्सन, बेन सियर्स, नाथन स्मिथ।

Also Read
View All

अगली खबर