क्रिकेट

ईशान किशन ने चुने दुनिया के टॉप 4 गेंदबाज, सूची में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी

Ishan Kishan : ईशान किशन ने दुनिया के टॉप 4 बेस्ट गेंदबाजों को चुना है। ईशान ने एक स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान वर्ल्ड के टॉप 4 गेंदबाजों को चुना। ईशान ने अपनी लिस्ट में एक भारतीय गेंदबाज को शामिल किया है तो एक पाकिस्तानी गेंदबाज को रखा है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों को अपनी लिस्ट में रखा है।
2 min read
• •
Updated: 21 Dec 2022, 10:56 AM IST
ishan-kishan.jpg
ईशान किशन ने चुने दुनिया के टॉप 4 गेंदबाज, सूची में एक भारतीय और एक पाकिस्तानी।

Ishan Kishan Top 4 Bowler : बांग्लादेश के खिलाफ वनडे मुकाबले में सबसे तेज दोहरा शतक जड़कर क्रिकेट की दुनिया में तहलका मचाने वाले ईशान किशन आजकल सुर्खियों में बने हुए हैं। ईशान किशन ने अपने टॉप 4 बेस्ट गेंदबाजों को चुना है। ईशान ने एक स्पोर्ट्स यू-ट्यूब चैनल पर बातचीत के दौरान वर्ल्ड के टॉप 4 गेंदबाजों को चुना। ईशान ने अपनी लिस्ट में एक भारतीय गेंदबाज को शामिल किया है तो एक पाकिस्तानी गेंदबाज को रखा है। इसके साथ ही उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के दो गेंदबाजों को अपनी लिस्ट में शामिल किया है।

ईशान किशन ने बताया कि उनकी वर्ल्ड के टॉप 4 गेंदबाजों की सूची में एक नंबर पर भारतीय स्टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को रखा है। वहीं उन्होंने दूसरे नंबर ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज मिचेल स्टार्क को दूसरे नंबर पर रखा है तो उनके हमवतन पैट कमिंस को तीसरे स्थान के चुना है। जबकि पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी को ईशान किशन ने चौथे स्थान पर रखा है।

टेस्ट क्रिकेट को बताया बेस्ट

इस दौरान जब ईशान किशन से सवाल किया गया कि टी-20 में 6 छक्के या टेस्ट क्रिकेट तिहरा शतक में से आप किसे चुनना पसंद करेंगे? इस पर ईशान किशन ने साफतौर कहा कि वह टेस्ट क्रिकेट में तिहरे शतक को चुनना पसंद करेंगे। ईशान के जवाब से साफ होता है कि टेस्ट क्रिकेट ही बल्लेबाजी के लिए सबसे बड़ी परीक्षा होती है। टेस्ट में मिली सफलता ही किसी खिलाड़ी को बेहतरीन बल्लेबाज की श्रेणी में ला सकती है।

यह भी पढ़े - विश्व टेस्ट चैंपियनशिप की रैंकिंग में पाकिस्तान 7वें स्थान पर खिसका

बांग्लादेश के खिलाफ किया था कमाल

बता दें कि ईशान किशन एकदिवसीय मुकाबले में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के चौथे बल्लेबाज हैं तो वहीं दुनिया के 7वें बल्लेबाज हैं। इसके साथ ही इस दोहरे शतक के साथ सबसे तेज दोहरा शतक लगाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी बन गए हैं। ईशान किशन ने बांग्लादेश के खिलाफ महज 126 गेंदों पर 210 रनों की तूफानी पारी खेली थी।

यह भी पढ़े - रोहित की कप्तानी और द्रविड़ की कोचिंग पर संकट, बीसीसीआई की बैठक में आज होगा फैसला

Published on:
Also Read
View All