क्रिकेट

ईशान किशन ने न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की जमकर बनाई रेल, T20I के इतिहास में पार किया बड़ा माइलस्टोन

Ishan Kishan 2000 runs milestone: न्‍यूजीलैंड के खिलाफ जारी टी20 इंटरनेशनल सीरीज के पांचवें मुकाबले में भारतीय विकेट कीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन ने एक बड़ा मुकाम हासिल किया है। उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अपने 2000 रन के माइलस्‍टोन को पार कर लिया है।
less than 1 minute read
• •
Updated: 1 Nov 2026, 2:43 PM IST
Ishan Kishan 2000 runs milestone
भारतीय क्रिकेटर ईशान किशन। (Photo- BCCI)

Ishan Kishan 2000 runs milestone in T20I's: भारत और न्‍यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला हैमिल्‍टन में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में भारतीय विकेटकीपर बल्‍लेबाज ईशान किशन ने महज 32 गेंदों पर पांच चौके और इतने ही छक्‍कों की मदद से 61 रन की विस्‍फोटक अर्धशतकीय पारी खेली है। इस पारी के साथ ही उन्‍होंने टी20 इंटरनेशनल करियर में एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। उन्‍होंने इस फॉर्मेट में 2000 रन के माइलस्‍टोन को पार कर लिया है। वह इस मुकाम हो हासिल करने वाले भारत के सातवें बल्‍लेबाज बन गए हैं।

रोहित शर्मा हैं भारत के सबसे ज्‍यादा T20I रन बनाने वाले बल्‍लेबाज

बता दें कि भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्‍यादा रन का रिकॉर्ड रोहित शर्मा के नाम दर्ज है, जिन्‍होंने 159 मैचों की 151 पारियों में 4231 रन बनाए। इस मामले में दूसरे स्‍थान पर विराट कोहली हैं, जिन्‍होंने 125 मैचों की 117 पारियों में 4188 रन अपने नाम किए। तीसरे नंबर पर 3272 रनों के साथ पूर्व भारतीय कप्‍तान सूर्यकुमार यादव है। वहीं, चौथे पायदान पर हार्दिक पंड्या हैं, जिन्‍होंने 138 मैचों की 109 पारियों में 2288 रन बनाए। 2268 रन के साथ पांचवें स्‍थान पर अभिषेक शर्मा तो 2265 रनों के साथ छठे नंबर पर केएल राहुल हैं। इस मामले में अब ईशान किशन 2016 रन के साथ सातवें पायदान पर आ गए हैं।

भारत के लिए टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

खिलाड़ीमैचपारियांनाबादरनसर्वोच्च स्कोरऔसतस्ट्राइक रेट1005046
रोहित शर्मा159151194231121*32.05140.89532383205
विराट कोहली125117314188122*48.69137.04138369124
सूर्यकुमार यादव11310717327211736.35162.94425297179
हार्दिक पंड्या13810928228871*28.24145.9109168126
अभिषेक शर्मा72*712226813532.86196.36414216159
केएल राहुल726882265110*37.75139.1222219199
ईशान किशन69*694201610331.01149.2211420696
तिलक वर्मा75*71271935120*43.97146.1421114797
संजू सैमसन82*745184211126.69158.24311162108
श्रेयस अय्यर77*73161813102*31.80141.9711014869

खबर अपडेट हो रही है…

Updated on:
1 Nov 2026, 2:43 PM IST
Published on: