क्रिकेट

ईशान किशन ने धोनी के सिग्नेचर से ऊपर ऑटोग्राफ देने से किया इंकार और कही दिल छू लेने वाली बात

Ishan Kishan : बांग्लादेश के खिलाफ सबसे तेज दोहरा शतक लगाने का रिकॉर्ड बनाने वाले ईशान किशन आजकल सुर्खियों में हैं। वह फिलहाल झारखंड के लिए रणजी ट्रॉफी खेल रहे हैं। इसी बीच ईशान के पास एक फैन ऑटोग्राफ लेने पहुंचा तो वह पहले राजी हाे गए, लेकिन इसके बाद उन्होंने अचानक मना कर दिया। इस पर फैन को बुरा लगा तो उन्होंने जो कारण बताया वह दिल छू लेने वाला था।
2 min read
• •
Updated: 20 Dec 2022, 10:56 AM IST
ishan-kishan-refuses-to-sign-above-ms-dhoni-signature-as-demanded-by-fan.jpg
ईशान किशन ने धोनी के सिग्नेचर से ऊपर ऑटोग्राफ देने से किया इंकार।

Ishan Kishan : भारतीय टीम के युवा बल्लेबाज ईशान किशन इन दिनों वनडे में अपने दोहरे शतक को लेकर सुर्खियों में हैं। दोहरे शतक की धुआंधार पारी खेलने के बाद उनकी फैन फॉलाइंग भी बढ़ गई है। हर कोई उनसे मिलकर उनका ऑटोग्राफ लेना चाहता है। इसी बीच एक फैन ने उनसे ऑटोग्राफ देने की रिक्वेस्ट की तो वह ऑटोग्राफ देने के लिए तैयार हो गए। ईशान फैन के मोबाइल पर ऑटोग्राफ देने ही जा रहे थे कि अचानक रुक गए और उन्होंने सिग्नेचर करने से मना कर दिया। इस पर प्रशंसक को बुरा लगा तो ईशान किशन ने सिग्नेचर नहीं करने का कारण बताया। ईशान ने फैन से जा कहा उसने सभी का दिल जीत लिया।

ईशान किशन आज कल अपनी झारखंड की टीम के लिए रणजी ट्रॉफी खेलने में व्यस्त हैं। इसी बीच एक फैन ने ईशान किशन को अपना मोबाइल देते हुए उस पर ऑटोग्राफ देने का निवेदन किया था। ईशान सिग्नेचर करने के लिए तैयार थे, लेकिन जब ईशान ने देखा कि वहां पर पहले से ही एमएस धोनी का ऑटोग्राफ है तो ईशान ने कहा कि वह भारत के पूर्व कप्तान के ऑटोग्राफ के बगल में अपने ऑटोग्राफ देने के स्तर तक अभी नहीं पहुंचे हैं। इसलिए उन्होंने अपने सिग्नेचर धोनी के ऑटाग्राफ के नीचे किए।

वायरल हो रहा ईशान किशन का वीडियो

बता दें कि ईशान किशन भी एमएस धोनी की तरह ही झारखंड के रहने वाले हैं। ईशान धोनी की काफी इज्जत भी करते हैं। वह अक्सर धोनी की प्रशंसा करते नजर आते हैं। ऐसे में वह धोनी के ऑटोग्राफ के ऊपर कैसे साइन करते? इसीलिए उन्होंने प्रशंसक की डिमांड पर धोनी के नीचे हस्ताक्षर किए। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़े - आईपीएल नीलामी में इन दो दिग्गजों पर बड़ी बोली लगा सकती है मुंबई इंडियंस

'माही भाई का सिग्नेचर है, उसके ऊपर कहां से घुस जाऊं'

वायरल हो रहे इस वीडियो में साफ सुना जा सकता है कि ईशान किशन कह रहे हैं... माही भाई का सिग्नेचर है, मैं उसके ऊपर कहां से घुस जाऊं? हम अभी उतना आगे नहीं पहुंचे। वहां पर जहां धोनी के ऑटोग्राफ के साथ अपने सिग्नेचर दें सकें। मैं नीचे सिग्नेचर कर देता हूं, ठीक है।

यह भी पढ़े -रेहान अहमद ने डेब्यू मैच में तोड़ा पैट कमिंस का ये बड़ा रिकॉर्ड

Published on:
Also Read
View All
NZ vs IND: भारत-न्यूजीलैंड मैच से पहले वेलिंगटन में चल रही तेज हवा, प्रैक्टिस करना भी हुआ मुश्किल, BCCI ने पोस्ट किया वीडियो

NZA vs INDA: 2 दिन तक पिछड़ने के बाद टीम इंडिया का जबरदस्‍त कमबैक, आकिब नबी ने बरपाया कहर, अब जीत से सिर्फ 4 विकेट दूर

NZ vs IND: अर्शदीप सिंह के पास आज एक महारिकॉर्ड तोड़ने का मौका, 2 विकेट लेते ही बनेंगे वर्ल्ड के नंबर-1 गेंदबाज

जो रोहित-विराट भी नहीं तोड़ पाए, उस सूर्यकुमार यादव के रिकॉर्ड को तोड़ेंगे संजू सैमसन! वेलिंगटन में करना होगा ये काम

IND vs NZ: वेलिंगटन की पिच पर टी20 में औसतन कितने रन बनते हैं? तीसरे टी20 से पहले जानें मैदान के दिलचस्प आंकड़े