27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

PAK vs ENG : रेहान अहमद बने डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर

PAK vs ENG 3rd Test : पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे तीसरे टेस्ट मैच की दूसरी पारी में एक समय जब बाबर आजम बल्लेबाजी कर रहे थे, तब मैच पाकिस्तान के पक्ष में जाता नजर आ रहा था। लेकिन, इंग्लैंड के लेग स्पिनर रेहान अहमद ने डेब्यू टेस्ट दमदार गेंदबाजी करते हुए मैच के रुख को मोड़ दिया। इसके साथ ही रेहान डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम 18 साल 126 दिन की उम्र के टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 20 Dec 2022, 9:33 AM IST

pak-vs-eng-3rd-test-rehan-ahmed-became-youngest-test-cricketer-to-take-5-wickets-on-debut_1.jpg

रेहान अहमद बने डेब्यू मैच में पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर।

PAK vs ENG 3rd Test : इंग्लैंड के लेग स्पिनर रेहान अहमद पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे तीसरे मैच के दौरान डेब्यू पर पांच विकेट लेने वाले सबसे कम उम्र के टेस्ट क्रिकेटर बन गए हैं। 18 साल 126 दिन की उम्र में अपना टेस्ट डेब्यू करने के बाद रेहान ने दूसरी पारी में 5 विकेट लेकर 48 रन दिए। उन्होंने मैच के तीसरे दिन ही पाकिस्तान को 74.5 ओवर में 216 रन पर समेटने में अहम भूमिका निभाई। रेहान ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस का रिकॉर्ड तोड़ा है। कमिंस ने 18 साल 193 दिन के थे, जब उन्होंने 2011 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ अपने टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर 79 रन दिए थे।

पाकिस्तान की दूसरी पारी के 41 ओवरों के बाद रेहान को अंतत: सोमवार को गेंदबाजी आक्रमण के लिए लाया गया और बाबर आजम और सऊद शकील के बीच की साझेदारी को तोड़कर प्रभाव डाला, जिसने मेजबान टीम को नियंत्रण में रखा। रेहान ने बाबर को कैच आउट कराया, जो 54 रन पर खेल रहे थे। रेहान ने इसके बाद 53 रन पर खेल रहे सऊद शकील को पवेलियन भेजा। इसके बाद उन्होंने पाकिस्तान के नए तेज गेंदबाज मोहम्मद वसीम को आउट किया। फिर आगा सलमान को शॉर्ट फाइन-लेग पर आउट कर रेहान ने अपना पांच विकेट पूरा किया।

बेटे की गेंदबाजी देख भावुक हुए पिता

रेहान के पिता नईम अहमद ग्रैंडस्टैंड से यह उपलब्धि हासिल करते हुए अपने बेटे को देख रहे थे और खुशी से ताली बजा रहे थे और फिर भावुक हो गए। रेहान को प्रशंसकों की तरफ से भी सराहना मिली। अनुभवी इंग्लैंड के तेज गेंदबाज स्टुअर्ट ब्रॉड ने पारी के ब्रेक के दौरान कराची में रेहान के प्रदर्शन की सराहना की।

यह भी पढ़े - आईपीएल नीलामी में इन दो दिग्गजों पर बड़ी बोली लगा सकती है मुंबई इंडियंस

रेहान ने मोड़ा मैच का रुख

उन्होंने कहा कि मैच धीरे-धीरे पाकिस्तान की ओर बढ़ रहा था, क्योंकि बाबर संतुलन में दिख रहे थे। लेकिन, रेहान ने मैच को पूरी तरह से इंग्लैंड के पक्ष में कर दिया। ऐसा लगता है कि वह विकेट लेने वाली गेंदें फेंकता है, जो अच्छा संकेत है।

यह भी पढ़े - ये खिलाड़ी बनेगा विराट कोहली से भी बड़ा बल्लेबाज, पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग