
ये खिलाड़ी बनेगा विराट कोहली से भी बड़ा बल्लेबाज, पूर्व दिग्गज ने की भविष्यवाणी।
भारत-बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया के एक खिलाड़ी ने एक बार फिर से अपनी बल्लेबाजी का लोहा मनवाया है। रोहित शर्मा की टीम वापसी पर इसी खिलाड़ी को प्लेइंग इलेवन से बाहर करने की बात की जा रही थी, वह बात अलग कि इस सीरीज में रोहित शर्मा ही फिट नहीं होने के चलते बाहर हो गए हैं। इस बीच पूर्व दिग्गज क्रिकेटर ने इस खिलाड़ी को लेकर भविष्यवाणी की है कि ये विराट कोहली से भी बड़ा बल्लेबाज बनेगा। बता दें कि क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में जब भी मौका मिला है तब-तब इस खिलाड़ी ने शानदार प्रदर्शन किया है। टीम इंडिया के इस युवा बल्लेबाज ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट अच्छी प्रतिष्ठा बनाई है।
वसीम जाफर ने कहा है कि शुभमन गिल आने वाले वर्षों में भारतीय टीम के नए सुपरस्टार होंगे। जाफर ने कहा कि गिल के बल्ले से बांग्लादेश के खिलाफ शतक निकला है। हालांकि वह पहले कुछ मौकों पर चूक गया, लेकिन खुशी है कि अब इंतजार खत्म हो गया है। वह महान खिलाड़ी है। विराट कोहली के बाद वह भारतीय क्रिकेट के अगले सुपरस्टार बल्लेबाज बनेंगे।
'सलामी और मध्यम क्रम दोनों तौर पर खेल सकते हैं गिल'
बता दें कि बांग्लादेश के खिलाफ केएल राहुल के साथ शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत की थी। वसीम जाफर का कहना है कि रोहित शर्मा की टीम में वापसी पर शुभमन टीम इंडिया में अच्छा योगदान दे सकते हैं। उस स्थिति में शुभमन गिल को मिडिल ऑर्डर में उतारा जा सकता है। जाफर का कहना है कि भारतीय टीम में शुभमन गिल सलामी और मध्यम क्रम दोनों के तौर पर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
यह भी पढ़े - सहवाग, पोंटिंग और हेडन गाबा की पिच को लेकर भड़के, एल्गर ने बताया खतरनाक
बांग्लादेश के खिलाफ शतक जड़ दिलाई थी जीत
बांग्लादेश के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट में चेतेश्वर पुजारा और शुभमन गिल ने शतक जड़ते हुए टीम इंडिया को जीत दिलाई थी। दो टेस्ट मैचों की सीरीज अब टीम इंडिया को 1-0 की अजेय बढ़त प्राप्त है।
यह भी पढ़े - टीम इंडिया को तगड़ा झटका, चोट के चलते ये धाकड़ खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर
Published on:
19 Dec 2022, 4:24 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.