27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

AUS vs SA : सहवाग, पोंटिंग और हेडन गाबा की पिच को लेकर भड़के, एल्गर ने बताया खतरनाक

AUS vs SA 1st Test : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट महज दो दिनों में खत्म होने पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गाबा की पिच के लिए ऑस्ट्रेलिया की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि अगर यह भारत में हुआ होता तो इसे टेस्ट क्रिकेट का अंत करार दिया जाता और क्या-क्या नहीं कहा जाता। सहवाग के साथ ही रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन और डीन एल्गर ने पिच को खतरनाक बताते हुए कड़ी आलोचना की है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Dec 2022, 11:02 AM IST

aus-vs-sa-sehwag-ponting-hayden-elgar-criticized-the-gabba-pitch.jpg

AUS vs SA 1st Test : ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच पहला टेस्ट महज दो दिनों में खत्म होने पर पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने गाबा की पिच के लिए ऑस्ट्रेलिया की जमकर खिंचाई करते हुए कहा कि अगर यह भारत में हुआ होता तो इसे टेस्ट क्रिकेट का अंत करार दिया जाता और क्या-क्या नहीं कहा जाता। सहवाग के साथ ही रिकी पोंटिंग, मैथ्यू हेडन और डीन एल्गर ने पिच को खतरनाक बताते हुए कड़ी आलोचना की है। बता दें कि गाबा में 6 सत्रों के दौरान पहले टेस्ट के दो दिनों के भीतर 34 विकेट गिरे। दक्षिण अफ्रीका को दो पारियों में 152 और 99 रनों पर ऑलआउट कर दिया गया, जबकि ऑस्ट्रेलिया को अपनी पहली पारी में 216 रनों पर समेट दिया गया और अपनी दूसरी पारी में 35/4 के संघर्ष के साथ ऑस्ट्रेलिया ने छह विकेट से मैच जीत लिया।

मैच के बाद ट्विटर पर भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज ने ऑस्ट्रेलिया के कप्तान और उनके समर्थकों को 'खतरनाक' पिच का बचाव करने को लेकर आलोचना की है। सहवाग ने कहा कि 142 ओवर और 2 दिन भी नहीं चले मैच में स्पष्टीकरण देने की जरूरत है। अगर यह भारत में हुआ होता तो इसे टेस्ट क्रिकेट का अंत करार दिया जाता, टेस्ट क्रिकेट को बर्बाद कर दिया और क्या-क्या नहीं। यह पाखंड है।

कमिंस बोले- इतनी खतरनाक नहीं थी

भारी घास वाली गाबा की पिच की तीखी आलोचना के बावजूद ऑस्ट्रेलिया के कप्तान पैट कमिंस ने कहा कि पिच खतरनाक नहीं थी। कमिंस ने कहा कि व्यक्तिगत रूप से मुझे कोई आपत्ति नहीं है, जब ग्राउंड्समैन कभी-कभार हरी पिच बना देते हैं। मैंने बहुत सारे टेस्ट मैच खेले हैं, जब उन्होंने गलती की है, इसलिए मुझे लगता है कि यह दोनों टीमों के लिए समान था। उन्होंने कहा कि कुछ साइडवे मूवमेंट थी, थोड़ा ऊपर और नीचे गेंद उछाल ले रही थी, लेकिन यह ठीक था।

यह भी पढ़े -वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया की लंबी छलांग

एल्गर बोले- बल्लेबाजों के लिए असुरक्षित

वहीं प्रोटियाज कप्तान डीन एल्गर ने इसे बल्लेबाजों के लिए असुरक्षित करार दिया है। एल्गर ने कहा कि पिच पहले दिन के मुकाबले दूसरे दिन सूूख जाने के कारण और समस्याएं पैदा हुईं। उन्होंने कहा कि यह पिच घास से भरी हुई थी। इतनी ज्यादा घास की कोई जरूरत नहीं थी, क्योंकि यह बहुत खतरनाक था। आपको खुद से पूछना होगा, क्या यह हमारे प्रारूप के लिए अच्छा है? उन्होंने कहा कि मैं स्पष्ट रूप से इस प्रारूप का एक समर्थक हूं, आप मैच को चार, पांच दिनों तक देखना चाहते हैं।

पोंटिंग और हेडन ने की कड़ी आलोचना

गाबा पिच के आलोचना के इस क्रम में मैच के बाद रिकी पोंटिंग ने पिच की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि मैंने कभी भी ऐसी ग्रीन पिच नहीं देखी। उन्होंने कहा कि मैथ्यू हेडन ने यहां मुझसे ज्यादा खेला है, और उन्होंने कभी ऐसी पिच नहीं देखी और जस्टिन लैंगर ने कहा कि उन्होंने कभी भी इसकी उम्मीद नहीं की थी।

यह भी पढ़े -कुलदीप यादव ने टीम इंडिया में 23 महीने बाद वापसी करते ही बनाया ये रिकॉर्ड

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग