27 अक्टूबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

IND vs BAN : बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को तगड़ा झटका, चोट के चलते ये धाकड़ खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर

IND vs BAN 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मीरपुर में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच भी काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। चोट के कारण एक बड़ा मैच जिताऊ खिलाड़ी इस टेस्ट से बाहर हो गया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

lokesh verma

•

Updated: 19 Dec 2022, 1:31 PM IST

rohit-sharma-has-been-ruled-out-from-ind-vs-ban-2nd-test-starting-in-mirpur-on-december-22.jpg

बांग्लादेश दौरे पर टीम इंडिया को तगड़ा झटका, चोट के चलते ये धाकड़ खिलाड़ी दूसरे टेस्ट से बाहर।

India vs Bangladesh 2nd Test : भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही दो टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मैच जीतकर टीम इंडिया ने 1-0 से अजेय बढ़त बना ली है। अब टेस्ट सीरीज का दूसरा और अंतिम मुकाबला 22 दिसंबर से 26 दिसंबर तक मीरपुर में खेला जाएगा। वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंचने के लिए ये मैच भी काफी महत्वपूर्ण है, लेकिन इस मैच से पहले भारतीय टीम को तगड़ा झटका लगा है। चोट के कारण एक बड़ा मैच जिताऊ खिलाड़ी इस टेस्ट से बाहर हो गया है। ये दिग्गज खिलाड़ी वनडे सीरीज के दौरान चोटिल हुआ था, लेकिन अब तक चोट में सुधार नहीं होने के चलते दूसरे टेस्ट में प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सकेगा।

दरअसल, टीम इंडिया के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के पहले टेस्ट के बाद दूसरे टेस्ट मैच में खेलने की पूरी उम्मीद थी, लेकिन अब वह दूसरे मैच में भी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं होंगे। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, रोहित शर्मा हाथ के अंगूठे की चोट से अभी तक उभर नहीं सके हैं। इस कारण अब रोहित शर्मा बांग्लादेश के दौरे पर नहीं जाएंगे। रोहित शर्मा के अंगूठे में यह चोट बांग्लादेश के खिलाफ वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले दौरान लगी थी। उसके बाद इलाज के लिए वह मुंबई लौट आए थे।

केएल राहुल ही संभालेंगे कप्तानी

बता दें कि रोहित शर्मा वर्तमान में बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी में हैं। क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच में भी कप्तानी केएल राहुल ही करेंगे। पहले टेस्ट मैच में रोहित शर्मा की गैरहाजिरी में केएल राहुल ने अच्छी कप्तानी की थी और बांग्लादेश की टीम को आसानी से हराने में सफल रहे थे।

यह भी पढ़े - वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल के लिए टीम इंडिया की लंबी छलांग

ये खिलाड़ी हो सकता है टीम में शामिल

रोहित शर्मा के स्थान पर पहले टेस्ट मैच में युवा बल्लेबाज अभिमन्यु ईश्वरन को टीम इंडिया में शामिल किया गया था। हालांकि अभिमन्यु ईश्वरन प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं बन सके थे। दूसरे टेस्ट के लिए भी अभिमन्यु ईश्वरन को ही रोहित शर्मा के स्थान पर टीम में शामिल किया जा सकता है। बता दें कि अभिमन्यु को अभी तक डेब्यू करने का भी मौका नहीं मिला है।

यह भी पढ़े - सहवाग, पोंटिंग और हेडन गाबा की पिच को लेकर भड़के, एल्गर ने बताया खतरनाक

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग