क्रिकेट

Ishan Kishan Fifty: पहली ही मैच में ईशान किशन ने उधेड़ी गेंदबाजों की बखिया, मात्र इतनी गेंद पर अर्धशतक ठोक बनाए 80 रन

ईशान किशन ने आठ चौके और पाँच छक्के की मदद से मात्र 38 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 18वां अर्धशतक था। वे अभिनंदन सिंह की गेंद पर फिल सॉल्ट को कैच दे बैठे।
2 min read
Mar 28, 2026
Ishan Kishan Century, IPL 2026
IPL 2026 के पहले ही मैच में ईशान किशन ने शतक जड़ दिया है (Photo - IPL official Site)

Ishan Kishan Century, Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad, IPL 2026: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 19वें संस्करण का पहला मुकाबला गत चैम्पियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच खेला जा रहा है। बेंगलूरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहे इस मैच में सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए शतक जड़ दिया है।

ईशान किशन का तूफानी शतक

सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने आठ चौके और पाँच छक्के की मदद से मात्र 38 गेंद पर 80 रनों की पारी खेली। यह उनके आईपीएल करियर का 18वां अर्धशतक था। वे अभिनंदन सिंह की गेंद पर फिल सॉल्ट को कैच दे बैठे। सॉल्ट ने बेहतरीन डाइव लगाते हुए बाउंड्री पर एक हाथ से शानदार कैच लपका। उनकी इस ताबड़तोड़ पारी की मदद से सनराइजर्स हैदराबाद ने खराब शुरुआत के बावजूद खबर लिखे जाने तक 17 ओवर में छह विकेट खोकर 168 रन बना लिए हैं।

SRH की खराब शुरुआत

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही। टीम को पहले तीन झटके तेज गेंदबाज जैकब डफी ने दिये। डफी ने तीसरे ओवर में अभिषेक शर्मा को जितेश शर्मा के हाथों कैच कराया। वह सिर्फ सात रन बना पाए। इसके बाद उन्होंने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर ट्रेविस हेड को फिल सॉल्ट के हाथों कैच कराया। वह नौ गेंदों में 11 रन बनाकर आउट हुए।

अभिषेक शर्मा फ्लॉप, ट्रेविस हेड ने भी किया निराश

हेड का बल्ला पिछले सीजन भी खामोश रहा था और वह कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके थे। अभिषेक की हालिया फॉर्म कोई बहुत अच्छी नहीं रही है। हाल ही में खत्म हुए टी20 विश्व कप 2026 में अभिषेक रनों के लिए जूझते नजर आए थे और 8 मुकाबलों में सिर्फ 141 रन ही बना सके थे।

जैकब डफी का कहर

हैदराबाद को तीसरा झटका नीतीश रेड्डी के रूप में लगा। उन्हें डफी ने अभिनंदन सिंह के हाथों कैच आउट कराया। वह एक रन बना पाए। इस दौरान ईशान किशन ने 27 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया। सनराइजर्स को चौथा झटका रोमारियो शेफर्ड ने दिया। उन्होंने फिल सॉल्ट के हाथों हेनरिक क्लासेन को कैच आउट कराया। वह 22 गेंदों में 31 रन बनाकर आउट हुए। चौथे विकेट के लिए क्लासेन और ईशान के बीच 97 रनों की साझेदारी हुई। सनराइजर्स को पांचवां झटका सुयश शर्मा ने दिया। उन्होंने सलिल अरोड़ा को पवेलियन भेजा। वह नौ रन बना पाए।

Published on:
28 Mar 2026 09:06 pm
Also Read
View All
ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी को रोकने के लिए इंग्लैंड का प्लान तैयार, हैरी ब्रूक ने कहा- करना पड़ा काफी रिसर्च

आयरलैंड में शर्मनाक हार के 2 दिन बाद Shreyas Iyer ने तोड़ी चुप्पी, कहा- Belfast का मैदान कोई स्टेडियम नहीं था

ENG vs IND: वैभव सूर्यवंशी के डेब्यू की चर्चाओं पर श्रेयस अय्यर ने लगाया विराम, बताया क्यों नहीं दिया जा रहा मौका!

AUS W vs WI W: सेमीफाइनल में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से रौंदा, ऑस्ट्रेलिया ने रिकॉर्ड 8वीं बार टी20 वर्ल्‍ड कप के फाइनल में बनाई जगह

AUS W vs WI W: डिएंड्रा डॉटिन ने चोटिल होने के बावजूद बना डाला रिकॉर्ड, विमेंस T20 वर्ल्‍ड कप के इतिहास में पहली बार हुआ ये कमाल