क्रिकेट

डेब्यू पर ही रिकॉर्डबुक में दर्ज हुआ ईशान किशन का नाम

ईशान किशन ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और डेब्यू मैच में ही वह सबसे तेज फिफ्टी लगाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 18 Jul 2021, 10:58 PM IST
ishan_kishan.jpg

नई दिल्ली। विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन ने रविवार को श्रीलंका के खिलाफ वनडे डेब्यू किया और आते ही अपना नाम रिकार्ड बुक में दर्ज कराने में सफल रहे। ईशान ने प्रेमदासा स्टेडियम में 42 गेंदों पर 8 चौके और 2 छक्कों की मदद से 59 रन बनाए। उनका पचासा 33 गेंदों पर पूरा हुआ। इस तरह वह डेब्यू पर सबसे तेज पचासा लगाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए।

पांड्या है सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज
डेब्यू पर सबसे तेज पचासा का रिकार्ड भारत के ही क्रूणाल पांड्या के नाम है। पांड्या ने 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ 26 गेंदों पर पचासा लगाया था। इसके बाद ईशान हैं और फिर रोनार्ल्ड बुचर (35 गेंद) तथा न्यूजीलैंड के जॉन मॉरिस (35 गेंद) हैं।

ईशान और सूर्यकुमार को मिला डेब्यू का मौका
श्रीलंका के खिलाफ वनडे मैच में विकेटकीपर ईशान किशन और मिडिल ऑर्डर बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को डेब्यू का मौका मिला। वहीं लंबे वक्त बाद कुलदीप यादव और युजवेंद्र चहल की जोड़ी वनडे मैच में एक साथ खेली है।

भारत की प्लेइंग इलेवन- शिखर धवन (कप्तान), पृथ्वी शॉ, ईशान किशन (विकेटकीपर), सूर्याकुमार यादव, मनीष पांडे, हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, दीपक चाहर, भुवनेश्वर कुमार, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल।

Updated on:
18 Jul 2021, 10:58 PM IST
Published on: