क्रिकेट

IPL 2026 में ईशान किशन के कप्तान बनने का रास्ता लगभग साफ! SRH इस वजह से ले सकती है फैसला

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी 2025 में शानदार प्रदर्शन के दम पर Ishan Kishan ने झारखंड को चैंपियन बनाया और उसी के आधार पर उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई।

2 min read
Mar 17, 2026
ईशान किशन की अनुमानित नेट वर्थ करीब 63 करोड़ रुपये है। (PC: IANS)

SRH Likely to Announce New Captain: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करते हुए नजर आ सकते हैं। पिछले साल झारखंड को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी का खिताब दिलाने वाले ईशान किशन ने हाल ही में T20 वर्ल्ड कप भी जीता है और अब उन्हें आईपीएल 2026 में कप्तानी करते देखा जा सकता है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के दम पर उन्होंने झारखंड को चैंपियन बनाया और उसी के आधार पर उनकी टीम इंडिया में वापसी हुई। वर्ल्ड कप में भी किशन भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे।

अब आईपीएल में भी वह सनराइजर्स की कमान संभाल सकते हैं। आपको बता दें कि पैट कमिंस आईपीएल में देरी से शामिल हो सकते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शुरुआती मैचों में ईशान किशन टीम की कप्तानी करते नजर आ सकते हैं। घरेलू क्रिकेट में ईशान अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके हैं।

ये भी पढ़ें

2 कीवी गेंदबाजों ने ध्वस्त कर दी साउथ अफ्रीका की बैटिंग, दूसरे टी20 में न्यूजीलैंड की धमाकेदार जीत

रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे हैं पैट कमिंस

इंडियन प्रीमियर लीग 2026 की शुरुआत 28 मार्च से होगी। ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस सनराइजर्स हैदराबाद के शुरुआती कुछ मैच नहीं खेल पाएंगे। जुलाई में लगी पीठ की हल्की चोट से उबरने के लिए कमिंस रिहैबिलिटेशन से गुजर रहे थे। सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान ने एशेज के दौरान सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला था। जोश हेजलवुड के साथ पैट कमिंस को टी20 विश्व कप से बाहर कर दिया गया था।

क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मेडिकल स्टाफ ने पिछले कुछ महीनों से इन दोनों मुख्य खिलाड़ियों पर बारीकी से नजर बनाए रखी है। इससे दोनों खिलाड़ियों की अपनी-अपनी आईपीएल फ्रेंचाइजी के लिए उपलब्धता को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। हालांकि, फिलहाल वे सीजन के एक बड़े हिस्से में खेलने की दौड़ में पूरी तरह से बने हुए हैं। आईपीएल में हिस्सा लेने वाले अधिकतर ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी इस हफ्ते के आखिर में भारत के लिए रवाना होने वाले हैं, जिनमें से कुछ खिलाड़ी शनिवार को रवाना होंगे।

ऑस्ट्रेलिया अगस्त से करीब 16 महीनों के एक व्यस्त कार्यक्रम की शुरुआत करने जा रहा है, जिससे पहले कमिंस और हेजलवुड को पूरी तरह से फिट होना होगा। इस दौरान ऑस्ट्रेलियाई टीम साउथ अफ्रीका, भारत और इंग्लैंड के विदेशी टेस्ट दौरे करेगी। इस बीच साउथ अफ्रीका में वनडे वर्ल्ड कप 2027 भी खेला जाएगा।

Updated on:
17 Mar 2026 10:57 pm
Published on:
17 Mar 2026 10:54 pm
Also Read
View All

अगली खबर