क्रिकेट

IND vs PAK: जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने 120 रन का लक्ष्य नहीं पा पाया पाकिस्तान, भारत ने 6 रन से हराया

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने इस मुश्किल पिच पर 120 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये और 113 रन ही बना पाई।
less than 1 minute read
Feature image

India vs Pakistan, T20 world cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 का 19वां मुक़ाबला भारत और पाकिस्तान के बीच खेला गया। न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए इस लो स्कोरिंग रोमचंक मुक़ाबले में भारत ने पाकिस्तान को 6 रन से हरा दिया। इस हार के साथ पाकिस्तान सुपर 8 की रेस से लगभग बाहर हो गया है।

भारत ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पाकिस्तान के सामने इस मुश्किल पिच पर 120 रनों का मामूली लक्ष्य रखा। लेकिन तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की कहर बरपाती गेंदबाजी के सामने पाकिस्तान ने घुटने टेक दिये। पाकिस्तान 20 ओवर में सात विकेट खोकर 113 रन ही बना पाई। पाकिस्तान के लिए विकेट कीपर मोहम्मद रिजवान ने सबसे ज्यादा 44 गेंद पर 31 रन बनाए। बुमराह ने चार ओवर में 14 रन देकर तीन विकेट झटके। इस दौरान उन्होंने 15 डॉट गेंद फेंकी। उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।

रिजवान के अलावा कप्तान बाबर आज़म, उस्मान खान और फखर जमान ने 13- 13 रन बनाए, इमाद वसीम ने 15 और नसीम शाह ने 10 रनों का योगदान दिया। भारत के लिए बुमराह के अलावा हार्दिक पांड्या ने दो, अक्षर पटेल और अर्शदीप सिंह ने एक - एक विकेट झटके।

इससे पहले भारतीय टीम 19 ओवर में मात्र 119 पर ढेर हो गई। भारत के लिए ऋषभ पंत ने 31 गेंद पर छह चौके की मदद से 42 रन बनाए। उनके अलावा रोहित शर्मा ने 13 और अक्षर पटेल ने 20 रनों का योगदान दिया। अन्य कोई बल्लेबाज दहाई का अंकाड़ाभी नहीं छू पाया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ और नसीम शाह ने तीन - तीन, मोहम्मद आमिर ने दो और शाहीन अफरीदी ने एक विकेट झटका।

Updated on:
10 Jun 2024 01:26 am
Published on:
10 Jun 2024 01:19 am
Also Read
View All
Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

UAE vs CAN: भारतीय मूल के राहुल चोपड़ा ने किया कमाल, 127* रन की तूफानी पारी खेल कनाडा के गेंदबाजों की बनाई रेल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

टीम इंडिया की ताकत पहचानते हुए पूर्व श्रीलंकाई दिग्‍गज ने अपनी ही टीम को दी चेतावनी, बताया भारत का सबसे मजबूत पक्ष

मार्को जानसेन के जुड़वां भाई डुआन की पहली बार साउथ अफ्रीकी टीम में एंट्री, भाई की तरह ही दोनों हाथों से करते हैं कमाल