11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Ind vs Afg T20Is Schedule: टीम इंडिया पहली बार अपने ही घर में बनेगी मेहमान, नोट कर लीजिये भारत-अफगानिस्तान सीरीज का पूरा शेड्यूल

India vs Afghanistan T20Is Schedule: BCCI से कंन्‍फर्म के बाद ACB ने अगले महीने खेली जाने वाली तीन मैचों की टी20 इंटरनेशन मैचों की तारीखों का ऐलान कर दिया है। दिल्‍ली में अफगानिस्‍तान की मेजबानी में खेली जाने वाली इस सीरीज का आगाज 13 सितंबर से होगा।
2 min read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 11, 2026

India vs Afghanistan T20Is Schedule

भारत बनाम अफगानिस्‍तान मैच का नजारा। (फाइल फोटो सोर्स: IANS)

India vs Afghanistan T20I Series Schedule: भारत और अफगानिस्‍तान के बीच तीन मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज का शेड्यूल सामने आ गया है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से कंन्‍फर्म करने के बाद नफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) ने तारीखों की घोषणा कर दी है। क्रिकेट के इतिहास में ये पहली बार होगा, जब दिल्‍ली का अरुण जेटली स्‍टेडियम अफगानिस्‍तान टीम का होम ग्राउंड होगा और भारतीय टीम अपने ही घर में मेहमान बनेगी। इस सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को खेला जाएगा।

भारत बनाम अफगानिस्‍तान सीरीज का शेड्यूल

एसीबी की ओर से जारी बयान में कहा गया है कि पहला टी20 मैच 13, दूसरा टी20 15 और तीसरा और आखिरी मुकाबला 17 सितंबर को खेला जाएगा। ये सभी मैच दिल्‍ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले जाएंगे। एसीबी ने यह भी कहा कि बीसीसीआई ने तारीखों पर सहमति दे दी है।एसीबी के सीईओ नसीब खान ने बोर्ड के कमर्शियल पार्टनर्स को एक पत्र लिखते कहा कि बोर्ड यह पुष्टि करता है कि भारत का अफगानिस्तान दौरा 13 सितंबर से 17 सितंबर 2026 तक होने वाला है।

बांग्लादेश सीरीज की उम्‍मीद लगभग खत्म

इस तरह अफगानी बोर्ड के ऑफिशियल बयान ने अब भारतीय टीम के बांग्लादेश दौरे की संभावना को भी लगभग खत्म कर दिया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने छह व्हाइट-बॉल मैच के लिए 1 से 13 सितंबर का समय तय किया था और अफगानिस्तान सीरीज का कम से कम एक मैच इसी विंडो से टकरा रहा है। हालांकि बीसीबी की प्रस्तावित तारीखों में अभी तीन हफ्ते से भी कम समय बचा है। अगर सरकार आखिरी समय पर निर्देश नहीं दे, तो बांग्लादेश सीरीज की उम्‍मीद अब लगभग खत्म हो चुकी है।

ब्रॉडकास्‍टर के भी जल्‍द फाइनल होने की उम्‍मीद

क्रिकबज की रिपोर्ट के अनुसार, आईटीडब्‍ल्‍यू यूनिवर्स के पास मीडिया राइट्स हैं। वह तीन मैचों के लीनियर राइट्स के लिए जियोस्‍टार, सोनी स्पोर्ट्स ओर जी यूनाइट8 से बातचीत कर रहा है। इस सीरीज के ब्रॉडकास्टर के भी 24 घंटे में फाइनल होने की उम्मीद है। वहीं, सीरीज के डिजिटल राइट्स फैन कोड के पास हैं। सबसे अजम बात ये है कि अफगानिस्तान पहली बार ऑफिशियली भारत को बाइलेटरल सीरीज में होस्ट कर रहा है।

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग