11 अगस्त 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज से पहले जान लीजिये भारतीय कप्‍तानों का टेस्‍ट रिकॉर्ड, शुभमन गिल के पास सबको पछाड़ने का मौका

IND vs SL Test Series: भारत बनाम श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज में भी हर सीरीज की तरह कई रिकॉर्ड बनेंगे और कई टूटेंगे। लेकिन, भारतीय कप्‍तान शुभमन गिल के पास इस सीरीज में इतिहास रचने का मौका होगा, अगर वह 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल रहते हैं, तो जीत प्रतिशत (कम से कम 10 टेस्‍ट) में सभी भारतीय पूर्व कप्‍तानों को पीछे छोड़ देंगे।
less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

lokesh verma

Aug 11, 2026

IND vs SL Test Series, Shubman Gill,

भारतीय टीम के कप्‍तान शुभमन गिल। (फाइल फोटो सोर्स: एक्‍स@/RRoyalism_)

India vs Sri Lanka Test Series: आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 के तहत भारत और श्रीलंका टेस्‍ट सीरीज का आगाज 15 अगस्‍त से गॉल में होने जा रहा है। इस सीरीज में 24 डब्‍ल्‍यूटीसी पॉइंट्स दांव पर लगे हैं। ऐसे में दोनों ही टीम इन्‍हें पाने के लिए 2-0 से जीत दर्ज करने के इरादे से उतरेंगी। अगर, शुभमन गिल ऐसा करने में सफल रहते हैं, तो वह न केवल पॉइंट्स टेबल भारतीय टीम को मजबूत करेंगे, बल्कि अपनी कप्‍तानी में एक बड़ा माइलस्‍टोन भी पार कर देंगे।

विराट कोहली को पछाड़ने कर शीर्ष पर पहुंच सकते हैं शुभमन गिल

शुभमन गिल अगर बतौर कप्‍तान इस सीरीज में 2-0 से क्‍लीन स्‍वीप करने में सफल हो जाते हैं, तो वह जीत प्रतिशत (कम से कम 10 टेस्‍ट मैचों में कप्‍तानी) के मामले में सभी भारतीय पूर्व कप्‍तानों से आगे निकल जाएंगे। बता दें कि इस मामले में फिलहाल विराट कोहली शीर्ष पर हैं। उनकी कप्‍तानी में भारत ने 68 टेस्‍ट मैच खेले, जिनमें से 40 जीते और 17 हारे, जबकि 11 टेस्‍ट ड्रॉ रहे।

इस तरह उनकी कप्‍तानी का जीत प्रतिशत 58.82 रहा। वहीं, शुभमन गिल 9 टेस्‍ट में पांच जीत, तीन हार और एक ड्रॉ के साथ दूसरे पायदान पर हैं। अगर, गिल इस सीरीज को 2-0 से जिताने में सफल रहते हैं, तो वह 11 टेस्‍ट में सात जीत, तीन हार और एक ड्रॉ के साथ विराट कोहली को पछाड़कर शीर्ष पर काबिज हो जाएंगे।

भारत के टेस्ट कप्तानों का जीत प्रतिशत (कम से कम 10 मैच मौजूदा कप्‍तान को छोड़कर)

क्रमकप्तानमैचजीतहारड्रॉजीत प्रतिशत
1विराट कोहली6840171158.82%
2शुभमन गिल9*53155.55%
3एमएस धोनी6027181545.00%
4सौरव गांगुली4921131542.85%
5रोहित शर्मा24129350.00%
6मोहम्मद अजहरुद्दीन4714141929.78%
7राहुल द्रविड़25861132.00%
8कपिल देव34472211.76%
9सुनील गावस्कर47983019.14%
10मंसूर अली खान पटौदी409191222.50%
11बिशन सिंह बेदी22611527.27%
12सचिन तेंदुलकर25491216.00%
13अनिल कुंबले1435621.42%
14अजित वाडेकर1644825.00%
15नारी कॉन्ट्रैक्टर1222816.66%
16लाला अमरनाथ1526713.33%
17विजय हजारे141587.14%
18दिलीप वेंगसरकर1025320.00%

बड़ी खबरें

View All

क्रिकेट

खेल

ट्रेंडिंग