
दिलीप ट्रॉफी के लिए रेड बॉल से अभ्यास करते वैभव सूर्यवंशी। (फोटो सोर्स: वीडियो स्क्रीन शॉट)
Vaibhav Sooryavanshi preparation for Duleep Trophy: वैभव सूर्यवंशी जिम्बाब्वे के दौरे पर धमाल मचाने के बाद अब घरेलू सीजन दिलीप ट्रॉफी में जलवा दिखाने को तैयार हैं। इसके लिए नेट्स में जमकर पसीना बहा रहे हैं। खास बात ये है कि टीनेजर सनसनी इस बार चौकों-छक्कों की जगह डिफेंस पर ज्यादा फोकस कर रहा है। वैभव ने अपनी रेड बॉल प्रैक्टिस की एक वीडियो शेयर की है, जो फैंस को खूब पसंद आ रही है। ज्ञात हो कि वैभव सूर्यवंशी दिलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन टीम की उपकप्तानी करेंगे, जिसके कप्तान ईशान किशन हैं।
दरअसल, खुद वैभव सूर्यवंशी ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें वह नेट्स में अपनी बल्लेबाजी पर काम करते नजर आ रहे हैं। वह डिफेंस और अटैकिंग स्ट्रोक्स दोनों की प्रैक्टिस कर रहे हैं। उन्होंने अपनी पोस्ट को कैप्शन लिखा, "तैयारी।"
बता दें कि सूर्यवंशी अब तेजी से बढ़ते करियर के एक अहम पड़ाव पर हैं। सूर्यवंशी को आगामी दलीप ट्रॉफी के लिए ईस्ट जोन का उपकप्तानी सौंपी गई है। पिछले एक साल में उनकी तेजी से तरक्की हुई है। ईस्ट जोन के चयनकर्ता प्रवंजन मलिक का कहना है कि उन्हें उपकप्तान बनाने का मकसद धीरे-धीरे बड़ी जिम्मेदारी के लिए तैयार करना है, न कि उन पर तुरंत कप्तानी का बोझ डालना है।
इसलिए उसे कैप्टन नहीं, सिर्फ वाइस-कैप्टन बनाया गया है। कैप्टन ईशान किशन हैं। इसके अलावा ईशान एक विकेटकीपर भी हैं, इसलिए वह पूरे दिन एक्टिव रहेंगे। ऐसा नहीं है कि वैभव पूरे दिन टीम की कप्तानी नहीं करेंगे। जैसे-जैसे वह आगे बढ़ रहे हैं, वह दिन-ब-दिन मैच्योर हो रहे हैं। उन्हें और जिम्मेदारी देने से उन्हें और भी मैच्योर होने में मदद मिलेगी।
ज्ञात हो कि इंग्लैंड से हार के बाद जिम्बाब्वे में मिली सफलता में वैभव सूर्यवंशी का खास योगदान रहा। जहां वह तीन मैचों की तीन पारियों में 50.33 के औसत और 196.10 के स्ट्राइक रेट से 151 रन बनाकर भारत के सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उस सीरीज में उनके बल्ले से दो अर्धशतक भी आए। उस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज के अवॉर्ड से नवाजा गया।
ईशान किशन (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी (उप-कप्तान), अभिमन्यु ईश्वरन, सुदीप कुमार घरामी, शाहबाज अहमद, सूरज सिंधु जायसवाल, मोहम्मद शमी, मुकेश कुमार, कुमार कुशाग्र, शिखार मोहन, अनुकूल रॉय, विराट सिंह, सुभ्रांशु सेनापति, डेनिश दास और अभिजीत सरकार।
Updated on:
11 Aug 2026 03:58 pm
Published on:
11 Aug 2026 03:40 pm
