क्रिकेट

DC vs MI: दिल्ली के खिलाफ बुमराह क्यों खो बैठे आपा, करुण नायर ने उकसाने के लिए की थी ये हरकत! देखें वीडियो

Jasprit Bumrah Karun Nair Fight: दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में 3 साल बाद आईपीएल में वापसी कर रहे करुण नायर की भिड़ंत मुंबई के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से हो गई।
2 min read
Apr 14, 2025
Bumrah Karun Nair Fight Video

Bumrah Karun Nair Fight: दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज करुण नायर ने रविवार को दिल्ली में कमाल की पारी खेली। हालांकि उनकी पारी टीम को जिता नहीं सकी और दिल्ली कैपिटल्स 12 रन से मैच हार गई। आईपीएल 2025 के 29वें मुकाबले में उन्होंने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 40 गेंदों पर 89 रनों की पारी खेली। इस दौरान वह बुमराह के साथ उलझ गए। सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हो रही हैं लेकिन किसी में भी उनके झगड़े की कहानी स्पष्ट नहीं हो रही है। ऐसे में चलिए जानते हैं कब और कैसे हुई दोनों के बीच गरमा-गरमी की शुरुआत।

नायर ने आखिरी बार आईपीएल 2022 में हिस्सा लिया था। रविवार को उन्हें इम्पैक्ट प्लेयर के तौर पर खेलने का मौका मिरा और उन्होंने लंबे समय बाद मिले मौके को दोनों हाथों से लपका और 206 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए अपनी पारी में 12 चौके और पांच छक्के लगाए और अपनी टीम को चेज की रेस में बनाए रखा। हालांकि नायर के 19वें ओवर में आउट होने के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पारी लड़खड़ा गई और उन्होंने 12 रनों से मैच गंवा दिया।

हालांकि इस दौरान वह दुनिया के नंबर वन टेस्ट गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से भिड़ गए। बुमराह और रोहित शर्मा का इसके बाद काफी तीखा रिएक्शन देखने को मिला। सोशल मीडिया पर वायरल मीडिया में देखा जा सकता है कि वह कैसे अपनी बात रखने की कोशिश कर रहे हैं। हालांकि बुमराह उनसे गुस्सा नजर आ रहे हैं और रोहित शर्मा भी अजीबोगरीब रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं।

इस वजह से भिड़ गए दोनों खिलाड़ी

दरअसल जब करुण नायर को अर्धशतक पूरा करने के लिए 2 रन की जरूरत थी तो वह बुमराह की गेंद पर शॉट खेलकर नॉनस्ट्राइक एंड पर पहुंचे। तब बुमराह उनके बीच में आ गए। दोनों के बीच टक्कर हुई। हालांकि नायर की इसमें कोई गलती नहीं थी, फिर भी उन्होंने बुमराह से माफी मांगी लेकिन बुमराह भड़क गए। इसके बाद स्ट्रेटजिक टाइम आउट लिया गया। इस मामले पर कई फैंस बुमराह की गलती बता रहे हैं और कई यूजर्स का मानना है कि करुण नायर की गलती है और उन्हें लगता है कि बुमराह को उकसाने के लिए दिल्ली के इस बल्लेबाज ने ऐसी हरकत की।

यह दिल्ली कैपिटल्स की सीजन में पहली हार थी। लगातार चार मैच जीतकर आईपीएल 2025 में अपनी धमाकेदार शुरुआत करने वाली इस टीम को अब अंक तालिका में नेट रन रेट के आधार पर दूसरे स्थान पर आना पड़ा है। टॉप पर गुजरात टाइटंस की टीम है।

Updated on:
14 Apr 2025 07:28 pm
Published on:
14 Apr 2025 07:28 pm