क्रिकेट

IPL 2026 में मुंबई इंडियंस को काफी महंगे पड़े जसप्रीत बुमराह, जानें कितने करोड़ का पड़ा एक विकेट?

Jasprit Bumrah in IPL 2026: दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाज माने जाने वाले जसप्रीत बुमराह का आईपीएल 2026 में प्रदर्शन बेहद खराब रहा। इस सीजन वह सिर्फ चार विकेट ही ले सके। आइये आपको बताते हैं कि फ्रैंचाइजी ने उन्‍हें कितनी राशि में खरीदा था और उनका एक विकेट कितने रुपये का पड़ा है।

2 min read
Jun 04, 2026
Jasprit Bumrah in IPL 2026
मुंबई इंडियंस के स्‍टार पेसर जसप्रीत बुमराह एक्‍शन में। (फोटो सोर्स: IANS)

Jasprit Bumrah in IPL 2026: आईपीएल 2026 का सीजन पांच बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस के लिए बहुत ही खराब रहा, वह लीग स्‍टेज के 14 मैचों में से सिर्फ 4 मैच ही जीत सकी। इस सीजन एमआई का बल्‍लेबाजी क्रम बेदम नजर आया तो गेंदबाज भी कुछ खास नहीं कर सके। खासतौर पर भारतीय स्‍टार तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के लिए ये टूर्नामेंट किसी बुरे सपने की तरह रहा। वह 13 मैचों में 102.50 के औसत से सिर्फ चार विकेट ही ले सके। टी20 विश्व कप में जबरदस्त प्रदर्शन के बाद इस बार बुमराह से हर किसी को शानदार प्रदर्शन की उम्मीद थी, लेकिन ऐसा हो न सका।

मुंबई इंडियंस को साढ़े 4 करोड़ का पड़ा बुमराह का एक विकेट

बता दें कि मुंबई इंडियंस फ्रैंचाइजी ने जसप्रीत बुमराह को आईपीएल 2026 के मिनी ऑक्‍शन से पहले 18 करोड़ रुपये कीमत पर रिटेन किया था, लेकिन वह सिर्फ चार विकेट ही ले पाए। इस तरह एमआई को उनका एक विकेट साढ़े चार करोड़ रुपये का पड़ा, जो शायद इस सीजन सबसे महंगा पड़ा है।

गेंदबाजी औसत भी सबसे ज्‍यादा

आईपीएल 2026 में बुमराह विकेट लेने के लिए तरसते हुए नजर आए। हर मैच और हर परिस्थिति में विकेट लेने में माहिर बुमराह आईपीएल के 19वें सीजन में सिर्फ 4 विकेट ही निकाल सके। उनका गेंदबाजी औसत 102.50 का रहा, जो आईपीएल के किसी एक सीजन में 30 से ज्यादा ओवर फेंकने वाले गेंदबाजों में सबसे ज्यादा है। बुमराह की खराब फॉर्म को अंदाजा इस बात से ही लगाया जा सकता है कि वह 9 मुकाबलों में तो एक विकेट तक नहीं निकाल सके। वह किसी भी मैच में एक से ज्यादा विकेट नहीं ले पाए।

2013 और 2015 में भी लिए थे 3-3 विकेट

दुनिया के सबसे खतरनाक गेंदबाजों में शुमार बुमराह के लिए ये सीजन उनके आईपीएल करियर का सबसे खराब सीजन रहा। हालांकि, इससे पहले 2013 और 2015 में भी वह 3-3 विकेट ही ले सके थे, लेकिन 2013 में उन्‍होंने 2 और 2015 में 4 मैच खेले थे। बुमराह की असफला का असर एमआई के प्रदर्शन पर भी पड़ा। बुमराह के खराब प्रदर्शन के चलते अन्‍य गेंदबाज दबाव में दिखे और विपक्षी टीमों के बल्‍लेबाजों ने इसका पूरा फायदा उठाया।

10 मैच हारकर 9वें स्‍थान पर रही एमआई

आईपीएल के 19वें सीजन में मुंबई इंडियंस ने लीग स्‍टेज के 14 मुकाबलों में से सिर्फ 4 में ही जीत दर्ज की। जबकि 10 मैच में टीम को हार का मुंह देखना पड़ा। पॉइंट्स टेबल में 9वें स्थान पर रहते हुए एमआई के अभियान का अंत हुआ। भारतीय क्रिकेट फैंस अब यही उम्मीद करेंगे कि बुमराह की यह खराब फॉर्म आईपीएल तक सीमित रहे और भारतीय टीम के साथ उनकी फॉर्म में वापसी हो।

Published on:
04 Jun 2026 09:36 am
Also Read
View All
सूर्यकुमार यादव से भारतीय टी20 टीम की कप्तानी छीनी जानी लगभग तय, नए कप्तान की रेस में श्रेयस और संजू सबसे आगे

‘Vaibhav Sooryavanshi को हर कोई टेस्ट में देखना चाहेगा’, अफगानिस्तान के खिलाफ मैच से पहले सचिन तेंदुलकर का दिल जीत लेने वाला बयान

जोफ्रा आर्चर के बाद बेन स्टोक्स पर भड़के इंग्लैंड के पूर्व बल्लेबाज मार्क बुचर , नंबर 7 पर खेलने के फैसले पर उठाया सवाल

मात्र ₹250 में देखें इंडिया-अफगानिस्तान का पूरा टेस्ट मैच, टिकटों के दाम सुन झूम उठेंगे फैंस, जानिए कब, कहां और कैसे मिलेंगे

ENG vs NZ: पहला टेस्ट नहीं खेलने पर जोफ्रा आर्चर पर भड़के साइमन डूल, कहा – ये बेतुका है, क्यों दे रहे हो साल में दस लाख पाउंड