
Jasprit Bumrah Replacement Options: जसप्रीत बुमराह श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से गॉल में शुरू होने वाली दो टेस्ट मैचों की सीरीज से बाहर होने की रिपोर्ट सामने आने के बाद अब सबसे बड़ा सवाल ये है कि उनकी जगह कौन लेगा? फिलहाल तीन गेंदबाजों को श्रीलंका के लिए सबसे बेहतर रिप्लेसमेंट माना जा रहा है। इसमें सबसे आगे जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी है, जो सटीक लाइन लेंथ के साथ गेंद को दोनों ओर स्विंग कराने की क्षमता रखते हैं। उनके अलावा दो अन्य तेज गेंदबाज भी इस रेस में शामिल हैं।
दरअसल, टीओआई की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बीसीसीआई के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरुआती जांच के बाद जसप्रीत बुमराह को अपने बाएं घुटने में तकलीफ़ महसूस हो रही है। स्टेकहोल्डर्स ने तय किया है कि उन्हें क्रिकेट में वापस लाना सुरक्षित नहीं है और पूरी तरह ठीक होने की सलाह दी है।
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि इस हफ्ते की शुरुआत में बीसीसीआई की मेडिकल टीम ने बुमराह को घुटने की समस्या के लिए इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी थी, जो टी20 वर्ल्ड कप के आखिर से बढ़ी थी। बुमराह को पिछले महीने तय समय पर इंजेक्शन दिया गया था, लेकिन पूरी तरह ठीक होने में शुरू में लगाए गए अनुमान से ज्यादा समय लग सकता है।
कोलंबो में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट के लिए उन्हें तैयार करने के बारे में भी चर्चा हुई, लेकिन सीईओ की मेडिकल टीम अपने स्टार खिलाड़ी को लेकर कोई भी रिस्क नहीं लेना चाहती है। रिपोर्ट में एक भरोसेमंद सूत्र के हवाले से बताया गया है कि बुमराह को पहले भी लाने में जल्दबाजी की गई, लेकिन अब दोबारा ऐसा रिस्क नहीं ले सकते। ऐसे में वह श्रीलंका के खिलाफ सीरीज में नहीं खेलेंगे।
जसप्रीत बुमराह की जगह जम्मू-कश्मीर के तेज गेंदबाज औकिब नबी सबसे आगे माना जा रहा है, क्योंकि उन्होंने अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट से पहले टीम के साथ ट्रेनिंग भी की थी और पिछले महीने इंडिया ए टीम के साथ श्रीलंका का टूर भी किया था। 29 साल के इस प्लेयर घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया है। उनके अलावा अंशुल कंबोज और यश ठाकुर भी रेस में बने हुए हैं। भारत के तेज गेंदबाजी विभाग में मोहम्मद सिराज, गुरनूर बराड़ और प्रसिद्ध कृष्णा पहले से ही मौजूद हैं।