क्रिकेट

साई सुदर्शन भी चोट के कारण हुए बाहर, एक पूरी भारतीय टीम जूझ रही चोटों से, जानें किसको कौन-सी इंजरी?

Team India players injury: हार्दिक पंड्या से लेकर साई सुदर्शन तक एक पूरी भारतीय टीम चोटों से जूझ रही है। इनमें से आधा दर्जन खिलाड़ी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप के प्‍लान का हिस्‍सा हैं, तो करीब इतने ही वनडे वर्ल्‍ड कप 2027 की प्‍लानिंग में शामिल हैं। अगर ये जल्‍द ही अपनी चोटों से नहीं उभरे तो दोनों फॉर्मेट में ये टीम इंडिया के बड़ा झटका होगा।
2 min read
Aug 08, 2026
Team India players injury, IND vs SL, sai sudharshan ruled out,
भारतीय बल्‍लेबाज साई सुदर्शन। (फोटो सोर्स: एक्‍स@/Crex_live)

Team India players injury: भारत और श्रीलंका के बीच आईसीसी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के तहत दो मैचों की टेस्‍ट सीरीज का आगाज होने से पहले टीम इंडिया 13 खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही है। जसप्रीत बुमराह के बाद स्‍टार बल्‍लेबाज साई सुदर्शन भी चोट के चलते पूरी सीरीज से बाहर हो गए हैं। जबकि इससे पहले हर्षित राणा और वॉशिंगटन सुंदर इंग्‍लैंड दौरे पर ही इंजर्ड हो गए थे। ऐसे करीब दर्जनभर खिलाड़ी हैं, जो चोटों से जूझ रहे हैं। आइये आज हम आपको बताते हैं कि इन खिलाड़ियों को कौन-सी चोट लगी है।

आधा दर्जन इंजर्ड खिलाड़ी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के प्‍लान का हिस्‍सा

साई सुदर्शन अपने पैर की चोट से जूझ रहे हैं, तो जसप्रीत बुमराह के बाएं घुटने में चोट हैं। इनके अलावा नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षित राणा,
वॉशिंगटन सुंदर और आकाशदीप सिंह भी इंजर्ड हैं। ये सभी वर्ल्‍ड टेस्‍ट चैंपियनशिप 2025-27 के चक्र में भारतीय टीम के प्‍लान का अहम हिस्‍सा हैं। अगर ये जल्‍द फिट नहीं होते हैं, तो टीम इंडिया का प्‍लान चौपट हो सकता है, क्‍योंकि श्रीलंका के बाद भारत को न्‍यूजीलैंड के दौरे पर दो टेस्‍ट मैच और फिर अंत में ऑस्‍ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्‍ट मैचों की घरेलू टेस्‍ट सीरीज खेलनी है।

वनडे वर्ल्ड कप 2027 के प्‍लान में शामिल ये खिलाड़ी चोटिल

टीम इंडिया ने वनडे वर्ल्ड कप 2027 की तैयारियां शुरू कर दी हैं, लेकिन प्‍लेयर्स की चोट यहां भी आड़े आ रही है। चोटिल खिलाड़ियों में पांच खिलाड़ी ऐसे हैं, जिनकी अनुपस्थिति में वनडे वर्ल्ड कप का प्‍लान चौपट हो सकता है। इनमें जसप्रीत बुमराह, हार्दिक पंड्या, नीतीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर और हर्षित राणा शामिल हैं। हार्दिक को छोड़कर बाकी चारों भारत के लिए सभी फॉर्मेट में खेलते हैं। बता दें कि चोटिल प्‍लेयर्स में ज्‍यादातर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के बेंगलुरु स्थिर सेंटर ऑफ एक्‍सीलेंस में रिहैब पर हैं।

कौन से खिलाड़ी को कौन-सी चोट

खिलाड़ीइंजरी
साई सुदर्शनपैर में चोट
जसप्रीत बुमराहबाएं घुटने में चोट
हार्दिक पंड्याक्वाड्रिसेप्स इंजरी
नीतीश कुमार रेड्डीबाईं जांघ की क्वाड्रिसेप्स चोट
हर्षित राणाहैमस्ट्रिंग इंजरी
वॉशिंगटन सुंदरहैमस्ट्रिंग इंजरी
वरुण चक्रवर्तीहैमस्ट्रिंग इंजरी
रियान परागदाएं कंधे की सर्जरी के बाद रिहैब
अशोक शर्माकमर में स्ट्रेस फ्रैक्चर
आकाशदीप सिंहकमर के निचले हिस्से में चोट
सुयश शर्माघुटने में चोट
युद्धवीर सिंहकंधे में चोट
हिमांशु सिंहघुटने में चोट
Updated on:
08 Aug 2026 04:13 pm
Published on:
08 Aug 2026 04:13 pm