क्रिकेट

Eng vs Ind : भारत को लगा बड़ा झटका, दूसरा टेस्ट भी नहीं खेल पाएंगे जसप्रीत बुमराह

कयास लगाए जा रहे थे के भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में उमेश यादव की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है के बुमराह अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है और दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे।
2 min read
• •
Updated: 7 Aug 2018, 4:36 PM IST
Feature image

नई दिल्ली। भारत और इंग्लैंड के बीच जारी पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा टेस्ट क्रिकेट के मक्का कहे जाने वाले लॉर्ड्स मैदान में 9 अगस्त से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम कुछ बदलाव कर सकती है। कयास लगाए जा रहे थे के भारतीय कप्तान विराट कोहली इस मैच में उमेश यादव की जगह जसप्रीत बुमराह को टीम में शामिल कर सकते हैं। लेकिन अब खबर आ रही है के बुमराह अभी भी पूरी तरह फिट नहीं है और दूसरा मैच नहीं खेल पाएंगे।

नहीं खेल पाएंगे बुमराह
पहला मैच हारने के बाद भारत दूसरे मैच जीत सीरीज में 1-1 से बराबरी करना चाहेगा। ऐसे में बुमराह का इस मैच में भी नहीं खेलना भारत के लिए बुरी खबर है। कुछ मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक जसप्रीत को 100 प्रतिशत फिटनेस हासिल करने के लिए और अधिक समय चाहिए। अंगूठे की चोट की वजह से बुमराह को पहले टेस्ट में जगह नहीं मिली थी। उम्मीद की जा रही थी कि वह दूसरे टेस्ट के लिए उपलब्ध रहेंगे। बुमराह को इस दौरे की शुरुआत में अभ्यास के दौरान चोट लग गई थी इसी वजह से वे टी20 और वनडे सीरीज में भी नहीं खेल पाए।

भारतीय बल्लेबाजों को दिखाना होगा जोर
बता दें इस सीरीज में अब तक भारतीय गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी की है। भारत ने इंग्लैंड के दोनों पारी में 10-10 विकेट लिए हैं। इतना ही नहीं इस साल भारत ने एशिया के बाहर अब तक चार मैच खेले हैं और चारों मैच में भारत ने विरोधी टीम के 20 विकेट चटकाए हैं। लॉर्ड्स में जीतना है तो इस बार बल्लेबाजों को कुछ कर दिखाना होगा। विराट को छोड़ कर टीम के सारे बल्लेबाज फ्लॉप रहे हैं।

Published on: