7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बर्थडे विशेष: कप्तान गांगुली ने पूछा कैफ या युवी, कोच ने कहा दोनों खेलेंगे तुम बाहर बैठोगे

चैपल को 2005 में दो साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। चैपल के कोच बनते ही उनका गांगुली से विवाद शुरू हुआ जिसके चलते गांगुली को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा इतना ही नहीं कप्तानी छोड़ने के बाद चैपल ने गांगुली को टीम से भी निकाल दिया था।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Siddharth Rai

•

Updated: 7 Aug 2018, 1:10 PM IST

नई दिल्ली। पूर्व कप्तान सौरव गांगुली की दादागिरी पूरे ड्रेसिंग रूम में चलती थी। लेकिन ऑस्ट्रेलिया के इस खिलाड़ी ने ना सिर्फ दादा की कप्तानी छीनी थी बल्कि उस समय लगभग उनका करियर ख़त्म कर दिया था। जी हां हम बात कर रहे हैं पूर्व भारतीय कोच और ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ग्रेग चैपल की। चैपल का आज जन्म दिन है और वे 70 साल के हो गए हैं। तकरीबन 15 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेलने वाले चैपल रिटायरमेंट के बाद ही काफी चर्चा में रहे। ग्रेग चैपल जन्म 7 अगस्त 1948 को ऑस्ट्रलिया के उनले,एडिलेड में हुआ। इनका पूरा नाम ग्रेगोरी स्टीफेन चैपल है।

गांगुली का करियर किया खत्म -
चैपल को 2005 में दो साल के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का मुख्य कोच नियुक्त किया गया था। उस वक्त टीम इंडिया के कप्तान सौरव गांगुली थे। चैपल के कोच बनते ही उनका गांगुली से विवाद शुरू हुआ जिसके चलते गांगुली को अपनी कप्तानी से हाथ धोना पड़ा इतना ही नहीं कप्तानी छोड़ने के बाद चैपल ने गांगुली को टीम से भी निकाल दिया था। चैपल ने सचिन तेंदुलकर को लेकर भी उस वक्त काफी कुछ बोला था। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक भारतीय टीम ज़िम्बाब्वे दौरे पर गई थी। पहला टेस्‍ट खेला जाना था, उससे ठीक एक दिन पहले कप्‍तान सौरव गांगुली ने कोच ग्रेग चैपल से पूछा कि, युवराज और कैफ में किसको टीम में खिलाया जाए। चैपल ने कहा कि दोनो खेलेंगे और तुम बाहर रहोगे। चैपल की यह बात सुन गांगुली काफी हैरान रह गए थे। उन्‍होंने सीरीज छोड़ने का मन बना लिया था। तभी चैपल ने बीसीसीआई को एक लेटर भेजा कि, गांगुली कप्‍तानी के लिए न ही शारीरिक और न मानसिक रूप से फिट है। यह लेटर मीडिया में लीक हो गया था और इसके बाद काफी बवाल हुआ था।

सचिन ने अपनी किताब में भी किया था जिक्र -
इस विवाद के बाद गांगुली को कप्तानी से हाथ धोना पड़ा था। चैपल गांगुली को नापसंद करते थे और इस कारण उन्हें टीम से भी बाहर होना पड़ा। उस समय टीम में राहुल द्रविड़, सचिन तेंदुलकर, युवराज सिंह, अनिल कुंबले जैसे कई दिग्गज थे इन सभी खिलाड़ियों को चैपल की तानाशाही झेलनी पड़ी थी। चैपल की इन हरकतों का जिक्र मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने अपनी आत्मकथा 'प्‍लेइंग इट माय वे' में भी किया था। सचिन ने किताब में लिखा था चैपल टीम को तोडना चाहते थे और टीम के अन्य सदस्यों पर अपनी राह थोपते थे। चैपल का कोचिंग करियर ज्यादा दिन नहीं चला और 2007 में भारत जब विश्वकप में बुरी तरह हार कर पहले ही दौर में बाहर हो गया था उसके बाद चैपल को कोच के पद से हटा दिया गया और ये जिम्मेदारी दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज गैरी किस्‍टर्न को दे दी गई। गैरी किस्‍टर्न ने भारत को 2011 में विश्वकप जिताया था।