मुख्य कोच के चयन को लेकर हुआ था विवाद
बता दें रवि शास्त्री और गांगुली के बीच रिश्ते अब सामान्य नहीं हैं। 2016 में जब भारतीय टीम का मुख्य कोच चुना जाना था तब सलाहकार समिति में दादा, लक्ष्मण और सचिन तेंदुलकर थे। तब दादा ने शास्त्री को ना चुनते हुए पूर्व दिग्गज गेंदबाज और कप्तान अनिल कुंबले को टीम का मुख्य कोच चुना था। जिसके बाद दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गई थी।