कप्तान को अपने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए
जी हां! वेबसाइट 'ईएसपीएन' की रिपोर्ट के अनुसार दादा ने कहा, "अगर आप कप्तान हैं, तो टीम की हार के लिए आपकी आलोचना होगी और जीत के लिए आपकी ही प्रशंसा की जाएगी। कोहली को टीम से निकालने से पहले अपने बल्लेबाजों को उचित मौका देना चाहिए।" उन्होंने कहा, "कप्तान को अपने खिलाड़ियों का आत्मविश्वास बढ़ाना चाहिए। यह उसकी टीम है और केवल वहीं उनकी मानसिकता को बदल सकता है। कप्तान को अपने खिलाड़ियों के साथ बैठना होगा और उन्हें बताना होगा कि वह कर सकते हैं, ताकि वे खुद को साबित करके दिखाएं।"