7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कोहली को छोड़ सभी भारतीय बल्लेबाजों को रैंकिंग में हुआ है जबरदस्त नुक्सान, देखें लिस्ट

विराट कोहली टेस्ट क्रिकेट में नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं लेकिन उनके अलावा भारतीय बल्लेबाजों को रैंकिंग में बड़ा नुक्सान हुआ हैं।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Akashdeep Singh

•

Updated: 6 Aug 2018, 1:36 PM IST

नई दिल्ली।विराट कोहली ने स्टीव स्मिथ को टेस्ट रैंकिंग में पछाड़ते हुए पहला स्थान हासिल कर लिया है। यह मुकाम हासिल करने वाले वह सातवें भारतीय बल्लेबाज हैं। विराट ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टेस्ट में शानदार प्रदर्शन के दम पर यह बड़ा मुकाम हासिल किया है। जून 2011 में सचिन तेंदुलकर के बाद ICC टेस्ट रैंकिंग में टॉप पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय बल्लेबाज हैं। अब वह टेस्ट और ODI क्रिकेट में नंबर-1 बल्लेबाज हैं। बर्मिघम टेस्ट के खत्म होने के बाद रविवार की सुबह ICC ने तजा रैंकिंग जारी की है। पहला टेस्ट मैच में विराट के अच्छे प्रदर्शन के बाद भी भारतीय टीम 31 रनों से हार गई थी। विराट कोहली को रैंकिंग में फायदा हुआ लेकिन भारत के और बल्लेबाजों को इस रैंकिंग जबरदस्त नुक्सान झेलना पड़ा है।


अन्य भारतीय बल्लेबाजों की रैंकिंग-
एजबेस्टन टेस्ट के बाद जिन बल्लेबाजों की रैंकिंग में नुक्सान हुआ है वह हैं- लोकेश राहुल 19वें(एक स्थान नीचे खिसके), अजिंक्य रहाणे 22वें(तीन स्थान नीचे खिसके), मुरली विजय और शिखर धवन एक साथ 25वें(क्रमशः दो और एक स्थान नीचे खिसके) स्थान पर हैं। इंग्लैंड के बल्लेबाजों में बेन स्टोक्स 33वें(5 स्थानों का नुक्सान) और एलिस्टर कुक 17वें(4 स्थानों का नुक्सान) स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें- टेस्ट रैंकिंग में स्टीव स्मिथ को पछाड़ते हुए नंबर-1 बल्लेबाज बने विराट कोहली

यह भी पढ़ें- कप्तान कोहली को मिली ये वो उपलब्धि है, जिसे आप समझ जाए तो हार का दर्द भूल जाएंगे
इन दो गेंदबाजों को नुक्सान-
स्टुअर्ट ब्रॉड और मोहम्मद शमी टॉप-20 में ऐसे दो गेंदबाज हैं जिन्होंने पहले टेस्ट के बाद रैंकिंग में नुक्सान झेला है। जेम्स एंडरसन पहले स्थान पर बने हुए है लेकिन उनके और कागिसो रबाडा के बीच अंतर 2 अंकों का हो गया है। एक स्थान के नुक्सान के साथ ब्रॉड 13वें स्थान पर आ गए हैं वहीं शमी दो अंकों के नुक्सान के बाद 19वें स्थान पर हैं।