क्रिकेट

Joe Root तोड़ देंगे सचिन तेंदुलकर के तीन और रिकॉर्ड? बेहद करीब पहुंचा इंग्लैंड का स्टार बल्लेबाज

Joe Root vs Sachin Tendulkar Records: इंग्लैंड के स्टार क्रिकेटर जो रूट पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के कई टेस्ट रिकॉर्ड्स को तोड़ने के करीब पहुंच गए हैं। आइए इन रिकॉर्ड्स पर डालते हैं एक नजर।
2 min read
Sep 13, 2026
Joe Root Record
इंग्लैंड के क्रिकेटर जो रूट। (फोटो- IANS)

Joe Root may break Sachin Tendulkar Records: जो रूट के बल्ले की रफ्तार थमने का नाम नहीं ले रही है। इंग्लैंड का यह स्टार बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में हर सीरीज के साथ रिकॉर्ड बुक में अपनी जगह और मजबूत करता जा रहा है। पाकिस्तान के खिलाफ तीसरे टेस्ट में रूट ने 69वीं फिफ्टी लगाकर सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। अब उनकी नजर सचिन के उन तीन बड़े रिकॉर्ड्स पर है, जिनके वह और करीब पहुंच चुके हैं।

सचिन तेंदुलकर के टेस्ट रन का रिकॉर्ड

टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अभी भी दिग्गज क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के नाम है। सचिन ने 200 टेस्ट मैचों में 15,921 रन बनाए थे। दूसरी ओर, जो रूट 169 टेस्ट में 14,278 रन बना चुके हैं। इस तरह देखा जाए तो रूट अब सचिन से सिर्फ 1,643 रन पीछे हैं। जो रूट जिस तरह से लगातार बड़ी पारियां खेल रहे हैं, अगर उनका प्रदर्शन इसी तरह जारी रहा तो वह आने वाले वक्त में सचिन तेंदुलकर को पछाड़ सकते हैं और टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

50+ स्कोर के रिकॉर्ड को तोड़ने के करीब

जो रूट ने हाल ही में समाप्त हुए तीसरे टेस्ट में 69वीं फिफ्टी पूरी कर भले ही सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ दिया हो, लेकिन 50+ स्कोर के मामले में वह अभी भी पीछे हैं। अगर 50+ स्कोर की बात करें तो सचिन तेंदुलकर ने टेस्ट करियर में 119 बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए, जबकि जो रूट अब 110 बार ऐसा कर चुके हैं। यानी इस मामले में रूट सचिन से 9 बार 50+ स्कोर पीछे हैं।

एक डबल सेंचुरी और सचिन से आगे

दोहरा शतक लगाने के मामले में भी जो रूट पूर्व भारतीय कप्तान सचिन तेंदुलकर के बेहद करीब हैं। दोनों बल्लेबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में 6-6 बार 200 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। टेस्ट में सबसे ज्यादा दोहरे शतक का रिकॉर्ड सर डॉन ब्रैडमैन के नाम है, जिन्होंने 12 डबल सेंचुरी लगाई थीं। अब अगर जो रूट एक और दोहरा शतक जड़ देते हैं, तो वह सचिन तेंदुलकर को पीछे छोड़ देंगे। यानी सचिन के रिकॉर्ड्स की दीवार पर रूट लगातार दस्तक दे रहे हैं।

Updated on:
13 Sept 2026 01:55 pm
Published on:
13 Sept 2026 01:55 pm