क्रिकेट

Most T20I Runs: 2 साल में ही टूट गया रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड, जोस बटलर ने अपनी तूफानी पारी से बदला टी20 का इतिहास

ENG vs SL 1st T20: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच पहले T20 मुकाबले में जोस बटलर ने 44 गेंदों में 80 रन की तूफानी पारी खेलकर रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। बटलर अब T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में दूसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
2 min read
Sep 16, 2026
Rohit, virat and jos buttler
रोहित शर्मा-विराट कोहली और जोस बटलर (फोटो- IANS)

Jos Buttler Breaks Rohit Sharma Record: इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेले गए तीन मैचों की T20 सीरीज के पहले मुकाबले में जोस बटलर ने 44 गेंद में ताबड़तोड़ 80 रन बनाए। इस पारी की बदौलत उन्होंने रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया, जो T20 इंटरनेशनल में दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। T20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड बाबर आजम के नाम है, जिन्होंने अब तक 4,596 रन बनाए हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 4231 रन बनाए थे।

बाबर आजम के नाम सबसे ज्यादा रन

मंगलवार की देर रात श्रीलंका के खिलाफ 80 रनों की पारी की बदौलत बटलर ने रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया और अब वह दुनिया में सबसे ज्यादा T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज बन गए हैं। बटलर ने 161 मैचों की 148 पारियों में 4,292 रन बनाए हैं और उनका औसत 34.33 का रहा है। इस दौरान बटलर ने दो शतक और 29 अर्धशतक की पारियां खेली हैं। बटलर से आगे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम हैं, जिनका औसत लगभग 39 का रहा है और उन्होंने तीन शतक और 39 अर्धशतक की पारियां खेली हैं, जबकि रोहित शर्मा ने 32 की औसत से 4,231 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने भी 32 अर्धशतक और पांच शतकीय पारियां खेली हैं। इस लिस्ट में विराट कोहली चौथे स्थान पर हैं, जिनके नाम 4,188 रन हैं।

T20 वर्ल्ड कप 2024 में खिताबी जीत के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली ने क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट को अलविदा कह दिया था। रोहित शर्मा 2007 यानी पहले T20 वर्ल्ड कप का भी हिस्सा थे, जबकि विराट कोहली 2010 से लगातार T20 वर्ल्ड कप का हिस्सा रहे थे। इस दौरान भारतीय टीम ने रोहित शर्मा के नाम जहां दो T20 वर्ल्ड कप हैं, तो वहीं जोस बटलर सिर्फ एक T20 वर्ल्ड कप जीत पाए।

श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने डाले हथियार

मंगलवार को साउथैम्पटन में खेले गए पहले T20 मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए इंग्लैंड ने 20 ओवर में चार विकेट खोकर 254 रन बनाए। बटलर के अलावा कप्तान हैरी ब्रूक ने नाबाद 49 गेंद में 10 चौके और छह छक्कों की मदद से 114 रन की पारी खेली। जवाब में श्रीलंका की पूरी टीम 19 ओवर में 135 रन पर ही ढेर हो गई। टीम का कोई भी बल्लेबाज अर्धशतक नहीं जड़ पाया। आठवें नंबर पर आकर दुनिथ वेल्लालागे ने 21 गेंद में 33 रन की पारी खेली, जिससे टीम 100 के पार पहुंच पाई। हालांकि वह टीम की एकतरफा हार को नहीं टाल सके।

Updated on:
16 Sept 2026 12:33 pm
Published on:
16 Sept 2026 12:33 pm
Also Read
View All
युवराज सिंह का गौतम गंभीर को मैसेज! रोहित-विराट का नाम लिए बिना बताया World Cup 2027 जीतने का खास प्लान

IND vs AFG 2nd T20: ‘बुरा तो लगता है लेकिन…’, आलोचकों की बोलती बंद करने के बाद संजू सैमसन ने पूर्व क्रिकेटर्स के लिए कही बड़ी बात

IND vs AFG: इंग्लैंड दौरे पर प्लेइंग 11 से ड्रॉप होने पर संजू सैमसन ने अब तोड़ी चुप्पी, वैभव सूर्यवंशी को लेकर दिया बड़ा बयान

IND vs AFG: भारत से लगातार हार झेलने पर अफगानिस्तानी कप्तान ने तोड़ी चुप्पी, बताया किस नाकामी की वजह से हो रहा ये हाल

IND vs AFG: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से जीता भारत लेकिन नहीं मिला प्लेयर ऑफ द मैच का अवॉर्ड, जानें क्यों