क्रिकेट

न बिरयानी, न सरसों का साग, इस भारतीय डिश के दीवाने हैं कागिसो रबाडा

विश्व के तेज गेंदबाजों में शुमार कागिसो रबाडा साउथ अफ्रीका के एक दिग्गज तेज गेंदबाज हैं। आईपीएल में वह पंजाब किंग्स के लिए खेलते हैं। लेकिन क्या आपको रबाडा की फेवरेट इंडियन डिश के बारे में पता है? तो क्या है रबाडा की फेवरेट इंडियन डिश, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर
less than 1 minute read
• •
Updated: 28 May 2022, 10:50 PM IST
kagiso_rabada_test.jpg
Kagiso rabada

साउथ अफ्रीका के दिग्गज तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso rabada) एक बेहतरीन तेज गेंदबाज हैं। वह विश्व के कुछ चुनिंदा तेज गेंदबाजों में से हैं जो लगातार 150 किलोमीटर प्रति घंटा से तेज की रफ्तार से गेंदबाजी कर सकते हैं। हाल ही में आईपीएल में उनकी टीम पंजाब किंग्स प्लेऑफ में पहुंचने में नाकाम रही थी। लेकिन सोशल मीडिया पर पंजाब किंग्स के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से एक वीडियो साझा किया गया है। इसमें आप आसानी से यह देख सकते हैं कि जब वीडियो प्रेजेंटर ने जब रबाडा से पूछा कि उनका बेहतरीन इंडियन डिश क्या है उन्होंने रोगन जोश और बटर वाला चिकन का नाम लिया है। देखें वीडियो

ये भी पढ़ें - Asia Cup Hockey 2022: सुपर 4 राउंड के अपने पहले मैच में भारत ने जापान को 2-1 से हराया

कुछ ऐसा रहा Kagiso rabada का आईपीएल 2022 -

कगिसो रबाडा के लिए आईपीएल 2022 काफी ज्यादा शानदार रहा। उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन उनकी टीम पंजाब किंग्स प्लेऑफ में नहीं पहुंच पाई। उन्होंने पंजाब के लिए 13 मैच खेलते हुए इस सीजन कुल 23 विकेट झटके। 33 रन देकर चार विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। इस सीजन रबाडा की औसत 17.65 और इकोनॉमी 8.45 की रही।

साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा का प्रदर्शन -

रबाडा ने साउथ अफ्रीका के लिए तीनों फॉर्मेट में खेल दिखाया है। साउथ अफ्रीका के लिए रबाडा ने 52 टेस्ट मैच खेले हैं, इस दौरान उन्होंने कुल 243 विकेट लिए। वही वनडे मुकाबलों की बात करें तो 85 वनडे खेलते हुए, उन्होंने 132 विकेट झटके हैं, वनडे में 16 रन देकर छह विकेट निकालना उनका करियर बेस्ट रहा। जबकि 40 टी-ट्वेंटी मैचों में रबाडा ने 49 विकेट अपने नाम किए हैं।

ये भी पढ़ें - IPL 2022: आईपीएल खिताब जीतने वाली टीम हो जाएगी मालामाल, जानें ईनामी राशि और अवॉर्डस के बारें में

Updated on:
28 May 2022, 10:50 PM IST
Published on: