IPL 2022 FINAL -
आईपीएल 2022 का फाइनल मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और गुजरात टाइटंस (GT) के बीच 29 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में होगा। आपको बता दें गुजरात आईपीएल 2022 में अपना पहला सीजन ही खेल रही है और टीम ने दमदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई है। वही राजस्थान आईपीएल की एक बहुत पुरानी फ्रेंचाइजी है, जिसने 14 सीजन में एक बार खिताब अपने नाम किया है। आपको बता दें कि इससे पहले राजस्थान रॉयल्स ने साल 2008 में न सिर्फ फाइनल में जगह बनाई थी। बल्कि उस साल अपना आईपीएल का पहला खिताब भी जीता था। इस बार भी राजस्थान फाइनल मुकाबले में गुजरात को चुनौती देती हुई नजर आएगी।