गौरतलब है कि आईपीएल के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड विराट कोहली के नाम दर्ज है। उन्होंने साल 2016 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की ओर से खेलते हुए रिकॉर्ड 973 रन बनाए थे। तब से लेकर अब तक यह रिकॉर्ड बरकरार है। लेकिन साल 2022 में जॉस बटलर इस रिकॉर्ड को चुनौती देते हुए दिखे, टूर्नामेंट के फर्स्ट हाफ में जिस हिसाब से बटलर बल्लेबाजी कर रहे थे उसे देखकर तो यही लग रहा था, कि वह विराट कोहली के एक सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने के रिकॉर्ड को आसानी से तोड़ देंगे।
लेकिन दूसरे हाफ में बटलर का बल्ला थोड़ा खामोश रहा। लेकिन फिर भी उन्होंने अभी तक खेले गए 16 मैचों में 58.86 की औसत से 824 रन बना लिए हैं। अगर बटलर, कोहली का रिकॉर्ड तोड़ना चाहते हैं तो उन्हें फाइनल मुकाबले में 150 रन बनाने होंगे, जोकि असंभव सा नजर आता है।