लियम लिविंगस्टोन द्वारा लगाए गए इस गगनचुंबी सिक्स का वीडियो, आप विटैलिटी ब्लास्ट के आधिकारिक ट्विटर हैंडल पर भी देख सकते हैं। इस वीडियो में आसानी से देख सकते हैं कि लियम ने जो सिक्स लगाया है, वह कितनी दूरी पर गया। बॉल आसमान में खोती हुई सी दिखी। यह शॉट लगाने के बाद खुद लियम ही नही बल्कि कमेंटेटर भी भौचक्के रह गए। हालाँकि, लिविंगस्टोन स्टेडियम में मौजूद भीड़ का ज्यादा मनोरंजन नहीं कर सके क्योंकि वह 16 गेंदों में 23 रन बनाकर आउट हो गए। इस दौरान उन्होंने दो चौके और एक सिक्स लगाया।