राजस्थान की रॉयल गेंदबाजी -
आरसीबी के खिलाफ मैच में राजस्थान के गेंदबाजों ने शानदार गेंदबाजी करते हुए आरसीबी को निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट के नुकसान पर 157 रन पर ही रोक दिया। आरसीबी की तरफ से सबसे ज्यादा 58 रजत पाटीदार ने बनाए, टीम ने दूसरे ही ओवर में विराट कोहली का विकेट 7 रनों पर खो दिया। इसके बाद दूसरे विकेट के लिए पाटीदार और फाफ डु प्लेसिस ने 70 रन जोड़कर टीम को संभालने की कोशिश की, लेकिन इसके बाद 11वें ओवर में फाफ 25 रन पर आउट हो गए। इसके बाद टीम को संभलने का मौका नहीं मिला और लगातार अंतराल पर आरसीबी ने विकेट खोए। राजस्थान की तरफ से इस मैच में शानदार गेंदबाजी की गई, ओबेड मैकॉय और प्रसिद्ध कृष्णा ने तीन-तीन विकेट लिए, जबकि रवि अश्विन और ट्रेंट बोल्ट को भी एक-एक विकेट मिला।