1) Ravi Shastri ने 30 साल की उम्र में क्रिकेट लिया था संन्यास -
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए 80 टेस्ट और 150 वनडे खेलने वाले इस पूर्व ऑलराउंडर ने मात्र 30 साल की उम्र में ही क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। शास्त्री ने 21 फरवरी 1981 को न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट डेब्यू किया, जबकि इसी साल 25 नवंबर को इंग्लैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में भी पदार्पण किया। 80 टेस्ट मैच में शास्त्री के नाम 6185 रन बनाने के अलावा 151 विकेट हैं, जबकि 150 वनडे मुकाबले में 4650 रन बनाने के अलावा 129 विकेट भी झटके हैं। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1992 में खेला।