3) हरभजन सिंह (Harbhajan Singh)
भारत के पूर्व दिग्गज स्पिन गेंदबाज और टर्बनेटर के नाम से मशहूर हरभजन सिंह (Harbhajan Singh) इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर मौजूद है। आईपीएल में हरभजन ने मुंबई, कोलकाता और चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेल दिखाया। हरभजन ने आईपीएल प्लेऑफ के 15 मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने कुल 17 विकेट अपने नाम किए हैं। इस दौरान उनका औसत 23.11 का रहा, जबकि इकॉनमी 7.27 का रहा।