IPL 2022 RCB vs RR, Qualifier 2: राजस्थान रॉयल्स (RR) और इंग्लैंड क्रिकेट टीम के ओपनर बल्लेबाज जॉस बटलर (Jos buttler) के लिए आईपीएल 2022 शानदार सीजन रहा है। टूर्नामेंट में बटलर का बल्ला खूब गरज रहा है, वह लीग में अभी तक शानदार प्रदर्शन करने के अलावा 3 शतक और 4 अर्धशतक भी जमा चुके हैं। हालांकि टूर्नामेंट का पहला हाफ उनके लिए शानदार रहा, लेकिन दूसरे हाफ में वह डगमगाते हुए दिखाई दिए। लेकिन गुजरात टाइटंस के खिलाफ खेली गई 89 रनों की पारी से उन्होंने वापसी के संकेत दे दिए हैं। साथ ही अगर आज के मैच में RCB के खिलाफ बटलर का बल्ला गरजा तो वह आईपीएल के कई दिग्गजों के रिकॉर्ड न सिर्फ बराबरी करेंगे बल्कि उन्हें पीछे भी छोड़ देंगे