IPL 2022, Qualifier 2: बीते शुक्रवार को आईपीएल 2022 का क्वालीफायर 2 मुकाबला राजस्थान रॉयल्स (RR) और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के बीच खेला गया। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में खेला गया। इस मैच में राजस्थान ने जॉस बटलर के शानदार 106 रनों की बदौलत आरसीबी को 7 विकेट से हरा दिया है। राजस्थान की आरसीबी पर रॉयल जीत के बाद ट्विटर पर फैंस मजेदार रिएक्शन देते हुए नजर आ रहे हैं। बटलर ने अपनी पारी के दौरान बटलर ने 10 चौके और 6 गगनचुंबी छ'क्के लगाए।