क्रिकेट

ICC ट्रॉफी चोरी करके लानी है… बांग्लादेश से सीरीज हारने के बाद पाकिस्तान के पूर्व स्टार खिलाड़ी ने खोया आपा

Kamran Akmal on Pakistan Team: बांग्लादेश के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज में हार के बाद कामरान अकमल ने पाकिस्तान टीम जमकर भड़ास निकाली। उन्‍होंने टीम के घटिया प्रदर्शन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आगे का क्‍या प्‍लान है? क्‍या आईसीसी ट्रॉफी चुराकर लानी है?

2 min read
Mar 16, 2026
Kamran Akmal on Pakistan Team
पाकिस्‍तान बनाम बांग्‍लादेश मैच का नजारा। (फोटो सोर्स: espncricinfo)

टी20 वर्ल्‍ड कप 2026 में किरकिरी कराने के बाद पाकिस्‍तान की टीम बांग्‍लादेश के खिलाफ टी20 सीरीज भी हार गई है। टीम के इस बेहद घटिया प्रदर्शन को देख पूर्व पाकिस्‍तानी क्रिकेटर तिलमिला उठे हैं। पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज कामरान अकमल ने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज हारने के बाद जमकर भड़ास निकाली। शाहीन शाह अफरीदी की कप्तानी वाली टीम रविवार को ढाका में खेले गए निर्णायक मैच में 11 रनों से हार गई, जिसके चलते बांग्लादेश ने यह सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली। बाबर आजम और फखर जमान में युवा खिलाड़ी इस मौके का फायदा उठाने में नाकाम रहे और दबाव के आगे घुटने टेक दिए।

PCB में किसी पर भी कोई गाज क्यों नहीं गिर रही?

पाकिस्तान की हार के बाद कामरान अकमल ने कहा कि हमारी टीम नीदरलैंड्स जैसी टीम से भी हार सकती है और यह बात समझ से परे है कि पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) में किसी पर भी कोई गाज क्यों नहीं गिर रही है। उन्होंने यह सवाल भी उठाया कि अगर पाकिस्तान द्विपक्षीय सीरीज में जीत दर्ज करने में भी नाकाम रहता है तो फिर वह आईसीसी की ट्रॉफियां जीतने की योजना कैसे बना रहा है?

'आपने अपने क्रिकेट का मजाक बनाकर रख दिया'

कामरान अकमल ने गेम प्लान शो पर कहा कि अल्‍लाह के लिए पाकिस्तान क्रिकेट के बारे में सोचिए। जरा देखिए कि हम किस हद तक गिर चुके हैं। ऐसा लग रहा कि जैसे कोई कॉमेडी सीरियल चल रहा है। नीदरलैंड्स की टीम भी शायद यही सोच रही होगी कि अगर उन्हें पाकिस्तान के खिलाफ तीन मैचों की ODI सीरीज खेलने का मौका मिल जाए तो वे टेस्ट टीम का दर्जा हासिल कर सकते हैं, क्योंकि वे भी हमें हराने की काबिलियत रखते हैं। आपने अपने क्रिकेट का मजाक बनाकर रख दिया है। आप लोगों को तो बस कोई परवाह ही नहीं है।

क्‍या ICC ट्रॉफी चोरी करके लानी है?

आप मैच हार गए। आप किस तरह के प्रयोग कर रहे हैं? पिच अच्छी थी। आपने गेंदबाज़ी क्यों चुनी? आपने बल्लेबाजी क्यों नहीं की? वे 350 रन बना लेते। लिटन दास आखिर में धीमे पड़ गए, इसीलिए बांग्लादेश 290 रन पर ही सिमट गया। यह सीरीज का निर्णायक मैच था। जब आप टीमों के खिलाफ सीरीज नहीं जीत पाते तो आप आगे कैसे बढ़ेंगे? क्‍या ICC ट्रॉफी चोरी करके लानी है?

T20 वर्ल्ड कप की नाकामी के बाद सीरीज में हार

बांग्लादेश के खिलाफ ODI सीरीज हारने से पहले पाकिस्तान ने T20 वर्ल्ड कप में भी खराब प्रदर्शन किया था और सेमी-फाइनल तक पहुंचने में नाकाम रहा था। पाकिस्‍तानी अपने ग्रुप-स्टेज का मैच भारत से हार गए और फिर सुपर 8 में इंग्लैंड से हार गए। न्यूजीलैंड के खिलाफ सुपर 8 का मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया था। फिर आखिरी मैच में श्रीलंका से हारकर बाहर हो गया।

Published on:
16 Mar 2026 10:25 am