क्रिकेट

IND vs AFG T20 2026: पूरे कश्मीर को दिखाया भारत का हिस्सा, अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के वीडियो पर भड़के फैंस

Afghanistan Social Media Video: भारत और अफगानिस्तान के बीच T20 सीरीज से पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के एक सोशल मीडिया वीडियो में कश्मीर को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। वीडियो में पूरे कश्मीर को भारत के नक्शे में दिखाए जाने पर कुछ फैंस ने सवाल उठाए और मैप बदलने की मांग की।
2 min read
Sep 09, 2026
Team India
भारतीय क्रिकेट टीम (फोटो- IANS)

India vs Afghanistan T20 Series 2026: भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन मैचों की T20 सीरीज की शुरुआत 13 सितंबर से होने जा रही है। उससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में उसने भारत के नक्शे में पूरे कश्मीर को दिखा दिया, जिससे कई फैंस भड़क गए। हालांकि, कुछ फैंस ने इसका समर्थन करते हुए अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को शुक्रिया भी कहा है।

दिल्ली में खेले जाएंगे तीनों मैच

भारतीय टीम को पहली बार अपने ही घर में मेहमान के तौर पर खेलना है, जहां दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में उन्हें अफगानिस्तान तीन मैचों की T20 सीरीज में होस्ट करेगा। इससे पहले अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने भारत के साथ अपने रिश्ते को दर्शाते हुए सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया। 1 मिनट 15 सेकंड के इस वीडियो में उसने भारत और अफगानिस्तान के मैच को भी हाईलाइट किया। इस दौरान उसने इस मैप में अफगानिस्तान और भारत के साथ पूरे कश्मीर को भारत का हिस्सा दिखाया है।

वीडियो शेयर होते ही कई फैंस ने इस पर सवाल उठाए हैं और वीडियो में मैप को बदलने की मांग की है। इसके अलावा, कुछ फैंस ने धमकी दी है कि अगर वीडियो में मैप नहीं बदला गया तो सीरीज नहीं होगी।

13 सितंबर को पहला मैच

1947 के बाद पाकिस्तान ने कश्मीर के एक हिस्से पर कब्जा कर लिया, जिसे अब POK कहा जाता है, जबकि दूसरा कश्मीर का हिस्सा अभी भी भारत का अभिन्न अंग है। लेकिन पाकिस्तान की तरफ से यह हमेशा दावा किया जाता है कि पूरा कश्मीर उसका है। आपको बता दें कि भारत और अफगानिस्तान के बीच सीरीज का पहला मुकाबला 13 सितंबर को होगा, तो वहीं 15 सितंबर को दूसरा और तीसरा और आखिरी मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा।

क्रिकेट की पिच पर अभी भी अफगानिस्तान को भारत के खिलाफ पहली जीत का इंतजार है। दोनों टीमें तीनों फॉर्मेट में एक दूसरे का सामना कर चुकी हैं लेकिन अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड को कभी सफलता नहीं मिली है। 2018 के एशिया कप के दौरान अफगानिस्तान-भारत का वनडे मैच टाई हुआ था। इस सीरीज में अफगानिस्तान क्रिकेट टीम पहली जीत हासिल करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी।

Updated on:
09 Sept 2026 08:56 am
Published on:
09 Sept 2026 08:56 am