क्रिकेट

धोनी के सामने कश्मीरियों ने लगाए इस पाकिस्तानी क्रिकेटर के ज़िंदाबाद के नारे, सामने आया वीडियो

सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक से सम्मानित धोनी के सामने स्थानीय लोगो ने लगाए अफरीदी ज़िंदाबाद के नारे

2 min read
Kashmiris chanted afridi zindabaad infront of dhoni

नई दिल्ली। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी ने बारामूला के कुंजार इलाके का दौरा किया। चिनार कोर द्वारा चिनार क्रिकेट लीग के नाम से स्थानिय क्रिकेट प्रतियोगिता आयोजित की गई थी। धोनी यहां इस क्रिकेट लीग के मुख्या अतिथि बन कर आए थे। कप्तान कूल को देखने के लिए हजारों की तादात में युवा इकट्ठे हो गए। इसके बाद जो हुआ वो बहुत चौकाने वाला था। जी हां स्थानीय लोगो ने धोनी के सामने पाकिस्तानी क्रिकेटर अफरीदी के नारे लगाना शुरू कर दिए।

युवा क्रिकेटरों का हौसला बढ़ाया
सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक से सम्मानित धोनी अपने स्वाभाव के स्वरुप शांत दिखे। धोनी ने स्थानीय लोगो द्वारा लगाए गए नारो पर कोई प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। धोनी ने वहां के युवा क्रिकेटरों से बात कर उनका हौसला बढ़ाया। धोनी ने भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट को ले कर भी बात की। लेफ्टिनेंट कर्नल धोनी ने कहा ”भारत-पाकिस्तान सीरीज महज खेल नहीं है, ये इससे कहीं अधिक है। भारत सरकार को फैसला करना चाहिए कि दोनों देशों के बीच क्रिकेट खेला जाए या नहीं क्योंकि इस मुद्दे पर भारत सरकार सही निर्णय करेगी। भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट में राजनीति एवं कूटनीति भी आ जाती है। क्रिकेट और राजनीती को हमेशा अलग अलग रखना चाहिए।

छुट्टी पर है धोनी
धोनी काफी समय से कश्‍मीर में हैं। वे 22 नवंबर को श्रीनगर के एक आर्मी स्‍कूल भी गए थे वह धोनी ने बच्‍चों के साथ काफी वक्‍त बिताया था। धोनी यहां मीडिया को बिना बताए आए थे। बता दें भारत अभी श्रीलंका से टेस्ट सीरीज खेल रहा है और धोनी भारतीय टेस्ट टीम का हिस्सा नहीं है। धोनी ने 2014 में टेस्ट से सन्यास ले लिया था धोनी अब भारत की वनडे टीम और टी20 टीम का हिस्सा है। भारत इसके बाद श्रीलंका से वनडे और टी20 सीरीज खेलेगी।

Updated on:
28 Nov 2017 01:00 pm
Published on:
28 Nov 2017 11:31 am