क्रिकेट

KKR vs RR: रवि बिश्नोई की एक खराब गेंद कैसे पलटा मैच का रुख, पूरा स्टेडियम भी हुआ हैरान, देखें वीडियो

KKR vs RR Updates: ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे मुकाबले में ध्रुव जुरेल की शानदार स्टंपिंग ने मैच का रुख बदल दिया, जिसके बाद केकेआर की जीत की उम्मीदें धुंधली हो गईं।

2 min read
Apr 19, 2026
IPL 2026 KKR vs RR
ध्रुव जुरेल (फोटो- IPL)

IPL 2026, Dhruv Jurel Stumping Video: आईपीएल 2026 के 28वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। कोलकाता के ईडन गार्डन्स में खेले जा रहे इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 9 विकेट गंवाकर 155 रन बनाए। 156 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए कोलकाता नाइट राइडर्स की शुरुआत अच्छी नहीं रही। दोनों सलामी बल्लेबाज खाता तक नहीं खोल सके। अंगकृष रघुवंशी 10 रन बनाकर आउट हुए और उनका स्ट्राइक रेट भी काफी धीमा रहा।

वाइड गेंद पर आउट हुए ग्रीन

इसके बाद रोवमन पावेल और कैमरन ग्रीन ने पारी संभाली और केकेआर की जीत की उम्मीदें जगाईं, लेकिन इसी बीच रवि बिश्नोई की एक खराब गेंद राजस्थान रॉयल्स के लिए वरदान साबित हुई और कैमरन ग्रीन की पारी का अंत हो गया।

दरअसल, पांचवें ओवर में रवि बिश्नोई ने लेग स्टंप से काफी बाहर एक गेंद फेंकी, जो वाइड थी। विकेट के पीछे खड़े ध्रुव जुरेल ने गेंद को कलेक्ट किया और शानदार अंदाज में स्टंपिंग कर दी। उस समय कैमरन ग्रीन क्रीज से बाहर थे और बिना पीछे देखे पवेलियन लौट गए।

ग्रीन ने 13 गेंदों में 27 रन बनाए, जिसमें 4 चौके और 1 छक्का शामिल था। वह 200 के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी कर रहे थे और टीम को जीत की ओर ले जाने की कोशिश में थे, लेकिन उनके आउट होते ही एक बार फिर केकेआर की उम्मीदों को झटका लगा। ध्रुव जुरेल की इस स्टंपिंग ने पूरे स्टेडियम में मौजूद दर्शकों को हैरान कर दिया। बिश्नोई की वाइड गेंद पर जिस तरह से उन्होंने स्टंपिंग की, उसकी सोशल मीडिया पर जमकर तारीफ हो रही है। इसके तुरंत बाद रोवमन पावेल भी पवेलियन लौट गए और उन्हें रविंद्र जडेजा ने आउट किया।

ग्रीन और पॉवेल के आउट होने के बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की जीत की उम्मीदें धुंधली हो गईं। हालांकि रिंकू सिंह क्रीज पर डटे हुए थे और अगर वो अपना जादू दिखाने में सफल रहे तो केकेआर को सीजन की पहली जीत नसीब हो सकती है। अब तक केकेआर ने 6 मैच खेल लिए हैं और 5 में उसे शिकस्त मिली है, जबकि एक मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ है। वह अंक तालिका में आखिरी स्थान पर है और उसके प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाएं भी खत्म मानी जा रही है।

Updated on:
19 Apr 2026 07:00 pm
Published on:
19 Apr 2026 06:57 pm
Also Read
View All
IND W vs SA W: मारिजैन कप्प ने पहले गेंद से और फिर बल्ले से टीम इंडिया को किया परेशान, दक्षिण अफ्रीका ने छह विकेट से जीता मैच

IND W vs SA W: मारिजैन कप्प और शबनीम इस्माइल की जोरदार गेंदबाजी, दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 158 रन पर रोका

WI vs SL, Women’s T20 World Cup: लोस्कोरिंग मुक़ाबले में वेस्टइंडीज ने श्रीलंका को 5 विकेट से हराया, अंक तालिका में लगाई छलांग

‘मैंने जो प्लान किया था’, मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच अवॉर्ड मिलने पर वैभव सूर्यवंशी के बयान ने जीता दिल

SL-A vs IND-A: इंडिया-ए ने जीती ट्राई सीरीज, फ़ाइनल में श्रीलंका-ए को 66 रनों से हराया, वैभव सूर्यवंशी रहे मैच के हीरो