19 अप्रैल 2026,

रविवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

क्या श्रेयस अय्यर को बनाया जाएगा भारत की T20 टीम का कप्तान? BCCI अधिकारी का आया बड़ा रिएक्शन

Team India T20 Captaincy News: श्रेयस अय्यर की शानदार आईपीएल कप्तानी और प्रदर्शन के चलते उन्हें टीम इंडिया का अगला टी20 कप्तान बनाने की चर्चा तेज हो गई है, जबकि सूर्यकुमार यादव का खराब फॉर्म सवाल खड़े कर रहा है।

2 min read
Google source verification
श्रेयस अय्यर सरपंच निकनेम ,Shreyas Iyer Sarpanch Nickname, पंजाब किंग्स कप्तान श्रेयस अय्यर,PBKS Captain Shreyas Iyer, Shreyas Iyer Interview JioStar, Why is Shreyas Iyer called Sarpanch?, IPL 2026 Punjab Kings Latest News , श्रेयस अय्यर की कप्तानी ,Shreyas Iyer Captaincy.

श्रेयस अय्यर - पंजाब किंग्स के 'सरपंच साहब'

Shreyas Iyer IPL Performance: पिछले दो आईपीएल सीजन से अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके श्रेयस अय्यर को टीम इंडिया की टी20 टीम का कप्तान बनाया जा सकता है। आईपीएल के शुरू होने से पहले ही क्रिकेट जगत में इसकी चर्चा होने लगी थी, लेकिन अब बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी इस पर अपना रिएक्शन दिया है। आपको बता दें कि भारतीय टीम को अब टी20 फॉर्मेट का अगला वर्ल्ड कप 2028 में खेलना है। टीम इंडिया के टी20 के वर्तमान कप्तान सूर्यकुमार यादव का हालिया फॉर्म अच्छा नहीं रहा है।

2028 में अगला टी20 वर्ल्डकप

सूर्यकुमार यादव ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले कुछ खास किया था और ना ही आईपीएल में वह कमाल दिखा पाए हैं। ऐसे में कप्तानी में बदलाव को लेकर चल रही चर्चा के बीच बीसीसीआई के एक अधिकारी ने बताया है कि श्रेयस अय्यर भारत की टी20 टीम से काफी लंबे समय से बाहर हैं, उन्हें सीधे टीम में लाकर कप्तानी सौंप देना एक बड़ा फैसला हो सकता है।

टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई के सोर्स ने कहा है कि अय्यर ने भारत के लिए आखिरी टी20 मुकाबला साल 2023 में खेला था। वह मौजूदा प्लेइंग इलेवन में आखिरी बार टी20 वर्ल्ड कप से पहले न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज में शामिल हुए थे, लेकिन एक भी मैच नहीं खेल पाए थे। ऐसे में उन्हें सीधे टीम में लाना और कप्तान बना देना एक बड़ा फैसला हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा है कि भारत का सारा ध्यान 2027 में होने वाले वनडे वर्ल्ड कप पर है। ऐसे में टी20 की लीडरशिप को लेकर चयनकर्ताओं के पास काफी समय है।

दमदार रहा है आईपीएल में कप्तानी का रिकॉर्ड

आपको बता दें कि अब तक आईपीएल में अपनी कप्तानी का लोहा मनवा चुके श्रेयस अय्यर ने कोलकाता नाइट राइडर्स को खिताब तो दिलाया ही है, उससे पहले खराब दौर से गुजर रही दिल्ली कैपिटल्स को भी फाइनल खिलाया था और पिछले सीजन पंजाब किंग्स को भी फाइनल तक पहुंचाया था। इस सीजन पंजाब किंग्स इकलौती ऐसी टीम है, जो अब तक आईपीएल 2026 में एक भी मैच नहीं हारी है।

इसके अलावा उनके बल्ले से भी खूब रन निकल रहे हैं। दूसरी ओर, सूर्यकुमार यादव की टीम अंक तालिका में टॉप-8 से बाहर है और उनके बल्ले से भी रन नहीं निकल रहे हैं। ऐसे में श्रेयस का प्रदर्शन और उनकी लीडरशिप क्वालिटी को देखते हुए उन्हें भारतीय टी20 टीम का कप्तान बनाने की चर्चा और तेज हो गई है।