KL Rahul IPL Records: केएल राहुल ने शानदार शतक और नितीश राणा के साथ रिकॉर्ड साझेदारी कर कई पुराने रिकॉर्ड तोड़े, साथ ही आईपीएल में छक्कों और शतकों के मामले में दिग्गजों की बराबरी कर ली।
KL Rahul 6th IPL Century: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 के 35वें मुकाबले में केएल राहुल का बल्ला ऐसा चला कि उन्होंने कई पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए। सबसे पहले उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स के लिए नितीश राणा के साथ साझेदारी करते हुए 15 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले वीरेंद्र सहवाग और डेविड वॉर्नर के बीच पंजाब किंग्स के खिलाफ साल 2011 में 141 रनों की साझेदारी हुई थी। राहुल ने नितीश राणा के साथ 180 से अधिक रनों की साझेदारी कर यह रिकॉर्ड तोड़ दिया।
इसके बाद उन्होंने शतक जड़ते ही एक और बड़ा मुकाम हासिल कर लिया। शतक बनाते ही उन्होंने क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। आपको बता दें कि आईपीएल में सबसे ज्यादा शतक विराट कोहली के नाम हैं। उनके बाद जोस बटलर के 6 शतक हैं, जबकि विराट कोहली, क्रिस गेल और केएल राहुल के नाम अब 6-6 शतक हो गए हैं।
केएल राहुल ने इस दौरान अपनी पारी में 8 छक्के लगाए, जिससे वह आईपीएल के इतिहास में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की सूची में आठवें स्थान पर पहुंच गए। इस मुकाबले से पहले उनके नाम 218 छक्के थे, लेकिन इस मैच में 8 छक्के लगाकर उन्होंने किरोन पोलार्ड और आंद्रे रसेल को पीछे छोड़ दिया, जिनके नाम 230-230 छक्के दर्ज हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्कों का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है, जिन्होंने 357 छक्के लगाए हैं। रोहित शर्मा के नाम 310 छक्के हैं, जबकि विराट कोहली के नाम 303 छक्के दर्ज हैं, जो उन्होंने हाल ही में हासिल किए हैं। इसके अलावा एमएस धोनी के नाम 264 और एबी डिविलियर्स के नाम 251 छक्के हैं।
इस मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। सपाट पिच पर पारी की शुरुआत केएल राहुल और निशान मदुष्का ने की, लेकिन निशान तीसरे ओवर में 11 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद नितीश राणा ने क्रीज पर आकर पारी को संभाला और राहुल के साथ मिलकर रिकॉर्ड साझेदारी कर डाली। इस दौरान पारी के 12वें ओवर में नितीश राणा ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए 28 रन बटोरे। वहीं 16वें ओवर में केएल राहुल ने 3 छक्के और एक चौका लगाकर 24 रन जुटाए और टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।