क्रिकेट

केएल राहुल की जर्मनी में हुई सर्जरी, लेकिन फिर भी इस वजह से नहीं खेल पाएंगे एशिया कप!

सलामी बल्लेबाज ने सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। जिसमें वह एक बेड बैठे दिख रहे हैं और वह मुस्करा रहे हैं।
2 min read
kl.png
भारत के सलामी बल्लेबाज केएल राहुल

KL Rahul Injury: भारत के स्टार सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर करते हुए फैंस को अपने हेल्थ अपडेट की जानकारी दी। राहुल की सर्जरी पूरी हो चुकी है और वे अब उससे उबरने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल 8 जून को कमर की चोट के कारण दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज से बाहर हो गए थे। राहुल ने संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए सभी को धन्यवाद देते हुए कहा कि वे जल्द ही ठीक होकर मैचों में वापसी करेंगे।

सलामी बल्लेबाज ने सर्जरी के बाद सोशल मीडिया पर फोटो शेयर किया है। जिसमें वह एक बेड बैठे दिख रहे हैं और वह मुस्करा रहे हैं। तस्वीर को शेयर करते हुए कैप्शन में राहुल ने लिखा, 'सभी को नमस्कार। कुछ हफ्ते मुश्किल रहे, लेकिन सर्जरी सफल रही। मैं धीरे-धीरे ठीक हो रहा हूं। मेरे ठीक होने की राह शुरू हो गई है। आपके संदेशों और प्रार्थनाओं के लिए धन्यवाद। जल्द ही मिलते हैं।'

राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज से पहले ही प्रैक्टिस के दौरान चोटिल हो गए थे। महीने की शुरुआत में चोट के बाद राष्ट्रीय क्रिकेट अकादमी (NCA) की एक मेडिकल टीम ने बल्लेबाज का आकलन किया था और फैसला किया था कि वह इंग्लैंड के खिलाफ पुनर्निर्धारित पांचवां टेस्ट नहीं खेलेंगे। अब उनका सफल ऑपरेशन हुआ है।

राहुल भारतीय टीम में कब वापसी करेंगे इसको लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई को बताया है कि वह कुछ दिन आराम करेंगे और फिर एनसीए में उसका रिहैबिलिटेशन शुरू होगा। राहुल विज्ञान टीम के प्रमुख डॉ. नितिन पटेल की अगुवाई में रिहैबिलिटेशन शुरू करेंगे।

सूत्र का कहना है कि नियमित नेट सत्र शुरू करने से पहले उन्हें कुछ हफ्तों का समय लगेगा। वह एशिया कप के लिए वापसी कर पाएगा या नहीं ये देखने वाली बात है।' राहुल के पोस्ट के बाद हार्दिक पंड्या, सूर्यकुमार यादव और रोहित शर्मा की पत्नी रितिका सजदेह ने भी कमेंट किया। हार्दिक ने इस पर दिल वाला इमोजी शेयर किया। वहीं, सूर्यकुमार ने लिखा, स्पीड से रिकवर करिए। रितिका ने बॉडी बिल्डिंग वाला इमोजी शेयर किया है।

Updated on:
30 Jun 2022 01:17 pm
Published on:
30 Jun 2022 01:16 pm
Also Read
View All
वैभव सूर्यवंशी ऐतिहासिक डेब्यू, तोड़ डाला सचिन तेंदुलकर का 36 साल पुराना रिकॉर्ड, साल-दर-साल तोड़े ये कीर्तिमान

Eng vs Ind 2nd T20I: वैभव सूर्यवंशी ने किया भारत के लिए डेब्‍यू, टीम मैनेजमेंट में अंतिम समय पर लिया बड़ा फैसला

Women’s T20 World Cup 2026 Final Live Streaming: इंग्लैंड vs ऑस्ट्रेलिया का फाइनल मुकाबला, जानें कब और कहां देखें, टीवी और लाइव स्ट्रीमिंग की पूरी डिटेल

‘कोहली को सब्र रखना चाहिए था’, कपिल देव ने विराट के टेस्ट क्रिकेट से जल्‍द रिटायरमेंट पर उठाए सवाल

15 अगस्‍त से शुरू होने वाली IND vs SL टेस्‍ट सीरीज की लाइव स्‍ट्रीमिंग JioHotstar पर नहीं होगी, जानें भारत में कौन से ऐप पर देख सकेंगे