क्रिकेट

आखिर अमिताभ बच्चन से ऐसी क्या गलती हुई कि दिनेश कार्तिक से मांगनी पड़ी माफी

निदहास ट्रॉफी के फाइनल में भारत की जीत पर अमिताभ बच्चन ने बदाई दी। लेकिन बधाई संदेश में उनसे एक गलती हो गई। जिसके लिए उन्होंने माफी मांगी।
2 min read
• •
Updated: 19 Mar 2018, 4:46 PM IST
DINESH AMIT

नई दिल्ली। पूरा देश रविवार को निदहास ट्रॉफी के फाइनल में मिली जीत का जश्न मना रहा था। जश्न के आलम में डूबे लोग सोशल मीडिया पर भी अपनी टिप्पणी लिख रहे थे। ऐसे में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन भला कैसे पीछे रहते। अमिताभ ने भी भारत की जीत पर ट्विट कर अपनी प्रतिक्रिया जाहिर की। लेकिन ट्विट करने में अमिताभ से एक चूक हो गई। जिसके लिए उन्होंने कल के मैच के हीरो दिनेश कार्तिक से माफी मांगी। बता दें कि फाइनल मैच में भारतीय टीम जीत से काफी दूर जा चुकी थी। तभी दिनेश ने कमाल की बल्लेबाजी करते हुए भारत को निदहास ट्रॉफी का चैंपियन बना दिया।

जीत पर दी थी टीम को बधाई-
बच्चन साहब ने ट्विटर पर मैच जीतने के बाद अपनी खुशी जाहिर की। अमिताभ ने लिखा कि शानदार मैच भारत को 2 ओवर में जीत के लिए 24 रन की जरूरत थी और कार्तिक ने कमाल की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, टीम को बहुत-बहुत बधाई। हालांकि कैप्शन देने के दौरान उनसे एक छोटी सी गलती हो गई। जिसका अहसास होते ही अमित जी ने दिनेश कार्तिक से माफी मांग ली।

क्या हुई थी गलती-
दरअसल ट्विट करते हुए अमिताभ बच्चन से गलती रनों को लेकर हुई। अमित ने अपने ट्विट में लिखा कि भारत को जीत के लिए 2 ओवर में 24 रन की जरुरत है। जबकि उस समय भारत को जीत के लिए 24 नहीं बल्कि 34 रनों की जरुरत थी। गलती का अहसास होते ही अमित जी ने दूसरा ट्रवीट किया, और दिनेश कार्तिक से माफी मांगी।

कई दिग्गजों ने दी बधाई-
बेहद रोमांचक मैच में भारतीय टीम को मिली जीत पर कई दिग्गजों ने टीम को बधाई दी थी। क्रिकेट की दुनिया से सचिन तेंदुलकर , वीरेंद्र सहवाग, हरभजन सिंह सहित कई अन्य दिग्गजों ने बधाई दी। साथ में सिनेमा के क्षेत्र से अमिताभ बच्चन के साथ-साथ रणवीर सिंह ने भी बधाई दी।

Published on: