
कोलकाता। श्रीलंका और भारत के बीच कोलकाता में जारी पहले टेस्ट मैच में चाय काल की घोषणा तक भारत ने बिना कोई विकेट खोये 70 रन बना लिए है। भारत अभी भी श्रीलंका से 52रन पीछे है। भारत ने पहली पारी में मात्र 172 बनाए थे जवाब में श्रीलंका ने 290 रन बना भारत से 122 रनों की बढ़त ले ली थी। क्रीज़ पर सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (33) और लोकेश राहुल (36) रन बना कर खेल रहे है। दोनों ही बल्लेबाज अच्छी लय में दिख रहे है।
हेराथ का शानदार अर्ध शतक
रंगना हैराथ (67) की अर्धशतकीय पारी के दम पर श्रीलंका क्रिकेट टीम ने ईडन गार्डन्स स्टेडियम में जारी चौथे टेस्ट मैच में रविवार को अपनी पहली पारी में 294 रन बनाए हैं। इस पारी के आधार पर श्रीलंका ने भारत के खिलाफ 122 रनों की बढ़त ले ली है। श्रीलंका टीम ने पहले सत्र में अपने चार विकेट गंवाए। इसके बाद हैराथ ने सुरंगा लकमल (16) के साथ मिलकर भोजनकाल तक बिना कोई विकेट गंवाए टीम को 263 के स्कोर तक पहुंचाया। दूसरे सत्र में हैराथ ने मंझी हुई बल्लेबाजी करते हुए लकमल के साथ नौवें विकेट के लिए 46 रनों की साझेदारी की और टीम को 290 के स्कोर तक पहुंचाया। इसी स्कोर पर हैराथ भुवनेश्वर कुमार की गेंद पर मोहम्मद शमी के हाथों लपके गए। हैराथ ने अपनी पारी में 105 गेंदों में नौ चौके लगाए। इसके बाद टीम चार रन और जोड़ पाई थी कि शमी ने लकमल को बोल्ड कर श्रीलंका की पारी 294 रनों पर समाप्त कर दी। भारत के लिए इस पारी में शमी और भुवनेश्वर ने चार-चार विकेट लिए, वहीं उमेश यादव को दो सफलता हासिल हुई।
जीत के लिए क्या करना होगा
ये टेस्ट मैच काफी रिमाचक मोड़ पर पहुंच गया है। भारत को अगर ये मैच बचाना है तो ज्यादा से ज्यादा ओवर बल्लेबाजी करनी होगी। भारत अभी भी 52 श्रीलंका से रन पीछे है, ऐसे में श्रीलंका आज खेल ख़तम होने तक भारत के ज्यादा से ज्यादा विकेट लेने की कोशिश करेगी ताकि कल सुबह भारतीय बल्लेबाजों पर दवाओं बनाया जा सके। अभी भी मैचों दोनों टीमों की ग्राफ़्ट में है।
एक बार फिर हुआ डीआरएस विवाद
मैच का 57वां ओवर मोहम्मद शमी फेंक रहे थे। शमी के इस ओवर की आखिरी गेंद दिलरुवान परेरा के पैड से जा टकराई। भारतीय टीम ने इस पर जोरदार अपील की। गेंद स्टंप पर जाती दिख रही थी और अंपायर नीजल लॉन्ग ने परेरा को आउट करार दिया और इसी के साथ भारतीय टीम को 8वीं सफलता मिल गई। परेरा को लगा वो आउट है इसलिए वह निराश होकर पविलियन की ओर मुड़ गए। तभी किसी ने उन्हें डीआरएस लेने का इशारा कर किया और परेरा ने वापस मुड़कर अंपायर के इस निर्णय पर रिव्यू मांग लिया।अंपायर ने इस रिव्यू को स्वीकार किया और तीसरे अंपायर से उनका निर्णय पुछा। तीसरे एम्पायर के मुताबिक बॉल का इंपैक्ट ऑफ स्टंप के बाहर था। इसलिए तय नियमों के आधार पर इसे आउट नहीं दिया गया। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि मैच रेफरी डेविड बून और आईसीसी इस हरकत पर क्या निर्णय लेते हैं।
टीम
भारतीय टीम :विराट कोहली (कप्तान), शिखर धवन, लोकेश राहुल, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे, रविचंद्रन अश्विन, ऋद्धिमान साहा, रवींद्र जडेजा, भुवनेश्वर कुमार, उमेश यादव और मोहम्मद शमी।
श्रीलंका टीम: दिनेश चंदीमल (कप्तान), दिमुथ करुणारत्ने, सदीरा समरविक्रमा, लाहिर तिरुमाने, एंजेलो मैथ्यूज, निराशन डिकवेला, दासुन शनाका, दिलरुवान परेरा, रंगना हेराथ, सुरंगा लकमल और लाहिरु गमागे।