क्रिकेट

सोशल मीडिया के चलते विवादों में कुलदीप यादव, पब्लिक से मांगनी पड़ी माफी

कुलदीप यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हुआ हैक, अपने सोशल मीडिया मित्रों और अपने समर्थकों से ट्विटर पर माफी मांगी।
2 min read
• •
Updated: 22 Feb 2018, 1:15 PM IST
Indian spinner,twitter account,Indian cricketer,Instagram,Kuldeep Yadav,twitter account hacked,china man bowler kuldeep yadav,Bowler Kuldeep Yadav,Kuldeep Yadav records,

नई दिल्ली। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर अपनी फिरकी से विपक्षी टीम को परेशान करने वाले वाले टीम इंडिया के चाइनामैन कुलदीप यादव एक विवाद में आ गए हैं। इस विवाद के चलते कुलदीप ने अपने सोशल मीडिया मित्रों और अपने समर्थकों से सरेआम माफी मांगी है। दरअसल सोशल मीडिया पर सेलिब्रिटी के अकाउंट हैक होने की खबरें लगातार आती रहती हैं। राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड स्टार्स तक के अकाउंट हैक हो जाते हैं। इस फेहरिस्त में अब टीम इंडिया के फिरकी गेंदबाज कुलदीप यादव का नाम जुड़ गया है।

किसी ने किए थे आपत्तिजनक पोस्ट
जी हां बीते दिन किसी ने कुलदीप यादव का इंस्टाग्राम अकाउंट हैक कर उनके अकाउंट से आपत्तिजनक तसवीर पोस्‍ट की। जैसे ही कुलदीप को इस बात का पता लगा उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट से अपने फैंस को इस बात की जानकारी दी। कुलदीप ने ट्वीट करते हुए हैकर्स की इस हरकत के लिए माफ़ी मांगी। कुलदीप ने एक ट्वीट कर लिखा "मैं अनचाही पोस्ट के लिए माफी मांगना चाहता हूं, जो कुछ देर पहले मेरे इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट की गई। मेरा इंस्टाग्राम पोस्ट किसी ने हैक कर लिया था।इसे समझने के लिए धन्यवाद।"

वनडे में किया शानदार प्रदर्शन
बता दें 6 मैचों की वनडे सीरीज में कुलदीप यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शानदार गेंदबाजी की थी और 17 विकेट हासिल किए थे। हालांकि टी-20 सीरीज में कुलदीप यादव को अब तक एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिल पाया है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 2 टी20 मैच खेले जा चुके हैं और दोनों टीमें एक-एक मैच जीत कर बराबरी पर हैं। तीन मैचों की इस रोमांचित टी20 सीरीज का आखिरी और निर्णायक मुकाबला 24 फरबरी को केपटाउन के न्युलैंड्स मैदान पर खेला जाएगा। मैच भारतीय समय अनुसार रात को 9 बज के 30 मिनट पर चालू होगा। बता दें केप टाउन इस समय भरी सूखे की मार झेल रहा है।

Published on: