क्रिकेट

ICC Test Team Rankings: टेस्ट में भारत की बादशाहत को चुनौती

श्रीलंका में सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने नंबर-1 टेस्ट रैंकिंग पाने का लक्ष्य रखा है।
2 min read
• •
Updated: 21 Nov 2018, 9:40 AM IST
joe root
ICC Test Team Rankings: टेस्ट में भारत की बादशाहत को चुनौती

नई दिल्ली। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड का टेस्ट रैंकिंग में दूसरा स्थान पक्का हो गया है। इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच तीसरे टेस्ट के ख़त्म होने पर इंग्लैंड टेस्ट रैंकिंग में दूसरे नंबर पर आ जाएगी। तीसरे टेस्ट का नतीजा इसपर कोई फर्क नहीं डालेगा। श्रीलंका के खिलाफ सीरीज जीत के साथ इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने नंबर-1 टेस्ट टीम बनने की इच्छा जाहिर की है।


दूसरे स्थान पर इंग्लैंड का आना तय-
इंग्लैंड ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टेस्ट मुकाबले में 57 रनों की जीत के साथ सीरीज में 2-0 से बढ़त ले ली है। इसके साथ ही उसने टेस्ट रैंकिंग में दूसरा स्थान भी हासिल कर लिया है। अगर इंग्लैंड श्रीलंका के खिलाफ तीसरा टेस्ट मुकाबला जीत लेती है तो उसके 108 अंक हो जाएंगे, जोकि दूसरे नंबर पर बैठी दक्षिण अफ्रीका से 2 अंक ज्यादा होंगे। अगर तीसरा टेस्ट ड्रा रहा तो इंग्लैंड के 107 अंक रहेंगे। श्रीलंका की जीत पर इंग्लैंड के दक्षिण अफ्रीका के बराबर 106 अंक होंगे। पर वह दक्षिण अफ्रीका से ऊपर दूसरे स्थान पर आ जाएगी।


नंबर-1 टीम बनना चाहती है इंग्लैंड-
श्रीलंका के खिलाफ कैंडी में सीरीज जीतने के बाद इंग्लैंड के कप्तान जो रुट ने कहा कि "हमें सुधार करना जारी रखना होगा। हम एक जगह पर खड़े रहना नहीं चाहते हैं - हमने पिछले छह से आठ महीनों में ग्रुप के तौर पर बहुत सुधार किया है, लेकिन अभी हम और सुधार करना चाहते है।" उन्होंने आगे कहा कि "हम भविष्य में नंबर-1 टेस्ट टीम बनना चाहते है और इसके लिए हमें दुनिया के सभी हिस्सों में अच्छा करना होगा। अगर हम इसी ऐटिटूड और प्रतिस्पर्धा से आगे प्रदर्शन करते हैं तो हम जो चाहते हैं उसे जल्द हासिल कर लेंगे। मैं अपनी टीम पर इससे ज्यादा गर्व नहीं कर सकता।"

टेस्ट टीम रैंकिंग-
टेस्ट रैंकिंग में नंबर-1 टीम भारत है। उसके 116 अंक है। इस वक्त दूसरा स्थान 106 अंकों के साथ दक्षिण अफ्रीका का है। 105 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर इंग्लैंड है। चौथा स्थान न्यूजीलैंड(102) और पांचवा स्थान ऑस्ट्रेलिया(102) का है। छठे पर श्रीलंका(97), सातवें पर पाकिस्तान(95), आठवें पर वेस्टइंडीज(76), नौवे पर बांग्लादेश(61) और 10वें स्थान पर जिम्बाब्वे(13) है।

Updated on:
21 Nov 2018, 9:40 AM IST
Published on:
Also Read
View All
हसन महमूद ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, वेस्‍टइंडीज के खिलाफ घर में अपना पहला फाइव-विकेट हॉल लेकर किया कमाल

NZ vs IND 2nd ODI Pitch Report: भारत बनाम न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे में होगी चौकों-छक्‍कों की बारिश या लगेगी विकेटों की झड़ी, पढ़ें हेनरी स्‍टेडियम की पिच रिपोर्ट

NZ vs IND 2nd ODI Weather Update: भारत-न्‍यूजीलैंड दूसरे वनडे से पहले वेलिंगटन में भारी बारिश, जानें मैच के दिन कैसा रहेगा मौसम?

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ BGT से पहले टीम इंडिया कर सकती है बांग्लादेश दौरा, रिपोर्ट में हुआ खुलासा

भारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड टीम में बड़ा फेरबदल, घरेलू क्रिकेट में 10,000 से ज्यादा रन बनाने वाले निक केली की हुई एंट्री