नई दिल्ली। अबू धाबी में पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड टेस्ट मुकाबले में न्यूजीलैंड ने 4 रनों की करीबी जीत दर्ज की। इस जीत के पीछे भारतीय मूल के दो खिलाड़ियों का अहम योगदान रहा। पाकिस्तान को मैच की आखिरी पारी में जीत के लिए 176 रनों की दरकार थी, जिसे पाने में वह 4 रनों से पीछे रह गई। पाकिस्तान एक समय पर 4 विकेट के नुक्सान पर 130 रन बना चुकी थी। पर दबाव में वह बिफर गई और 171 रन बनाकर ऑल-आउट हो गई। 3 टेस्ट मैचों की सीरीज में पाकिस्तान यह मैच गंवाकर 1-0 से पिछड़ गई है।